समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद से सोशल मीडिया पर चहलकदमी कम कर दी है। 23 मई को रिजल्ट आने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर 'जनमत स्वीकार! उत्तर प्रदेश की सम्मानित जनता और तमाम कार्यकर्ताओं का धन्यवाद' यह ट्वीट किया था।
2 of 5
समाजवादी रथ में मुलायम सिंह के साथ अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
29 मई को अखिलेश यादव ने अपने ट्वीटर हैंडल से उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायिक को बधाई दी थी। इसके बाद 31 मई को अखिलेश यादव ने आंध्र प्रदेश के नए सीएम जगनमोहन रेड्डी को भी सीएम बनने की बधाई दी थी।
3 of 5
अखिलेश यादव, डिंपल यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
इन सब के बीच 30 मई को नरेंद्र मोदी ने पीएम पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव तो नजर आए पर इस समारोह में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव कहीं नजर नहीं आए। इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी को ट्विटर हैंडल के जरिए बधाई संदेश भी नहीं भेजा।
4 of 5
अखिलेश यादव, मायावती, मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
आपको बताते चले कि लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा। यूपी में अखिलेश यादव ने सबसे सुरक्षित सीटों में एक कन्नौज लोक सभा सीट भी गवां दी। जहां से उनकी पत्नी डिंपल यादव ने चुनाव लड़ा था। अखिलेश यादव ने चुनाव परिणाम आने से पहले ही यूपी में भाजपा को हारी हुई पार्टी बताया था, लेकिन हुआ उसका उल्टा।
5 of 5
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
27 मई को अखिलेश यादव ने दूसरा ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा 'अनुसूचित जनजाति की होनहार डॉ. पायल तड़वी की आत्महत्या मूलत: उनकी जाति और आरक्षण पर की गयी अपमानजनक शाब्दिक हिंसा का परिणाम है। ये मूलत: उनकी हत्या है और संविधान द्वारा दिये गये संरक्षण की भी। क्या यही देश की नई दिशा है....?