फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कर्जमाफी के नाम पर भाजपा सरकार ने धोखा किया, सपा सरकार होती तो खोल देती खजाना- अखिलेश यादव

Sun, 20 May 2018 05:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 20 May 2018 05:42 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh targets BJP on debt waiver Issues
अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी के महोबा जिले में कहा कि भाजपा सरकार ने कर्जमाफी के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया। अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों का कर्ज माफ न होने से वह जान दे रहे हैं। ग्राम करहरा कला में दो किसानों ने कर्ज माफ न होने से परेशान होकर आग लगाकर जान दे दी। लेकिन सरकार ने मृतक किसान परिवारों की कोई आर्थिक मदद नहीं की। जबकि समाजवादी सरकार किसानों की मौत होने पर दुर्घटना किसान बीमा के तहत पांच-पांच लाख रुपये आश्रितों को देती थी।

 

 

Akhilesh targets BJP on debt waiver Issues
अखिलेश यादव
कोतवाली महोबा के ग्राम करहरा कला में तीन माह पहले किसान राजबहादुर श्रीवास और ठाकुरदास के आत्महत्या करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रविवार को किसानों के परिजनों का हालचाल जानने आए थे। उन्होंने मृतक किसान राजबहादुर के पिता गजराज और ठाकुरदास के पिता गंगा से मुलाकाल कर हालचाल जाना। दोनों किसानों ने एक माह के अंतराल में आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दोनों किसानों के ऊपर बैंक और साहूकार का तीन लाख रुपये कर्ज भी था।

 

 

Akhilesh targets BJP on debt waiver Issues
अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नेता गांव में जा रहे हैं लेकिन किसानों की कोई मदद नहीं कर रहे है। गरीब किसानों को मिलने वाली समाजवादी पेंशन योजना भी भाजपा सरकार ने बंद कर दी। जिसे चालू की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि 500 से 1000 रुपये समाजवादी पेंशन देने की घोषणा की थी लेकिन सपा की सरकार नहीं बनी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों को 1000-1000 रुपये पेंशन दे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता दलितों के घर पर खाना खाकर उनका कोई भला ने करके उन्हें धोखा दे रहें है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh targets BJP on debt waiver Issues
अखिलेश यादव
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक कमेटी बनाई गई है। जो बुंदेलखंड के किसानों की आत्महत्या पर जाकर किसानों के परिवार से मुलाकात कर उनकी मदद करेगी और रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौपेंगी। यहां से भेजी गई रिपोर्ट में करहरा गांव के दो किसानों की आत्महत्या का जिक्र किया गया था। इसी रिपोर्ट के आधार पर वह करहरा कला गांव पहुंचे और मृतक किसानों का हालचाल लेकर उन्हें आर्थिक मदद का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि वह दो दिन से मध्यप्रदेश में पार्टी का काम कर रहे है। खजुराहो आने के बाद वह सीधे महोबा आ गए। कार्यक्रम के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कार द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed