फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ajay Devgan Birthday Special story

Bdy spcl : अजय देवगन की ‘रेड’ फिल्म के बारे में शायद ये नहीं जानते होंगे आप

Mon, 02 Apr 2018 03:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 02 Apr 2018 03:45 PM IST
सार

- अस्सी के दशक की कहानी है को सिल्वर स्क्रीन पर उतारा गया
- शहर के नामी बिजनेसमैन और कांग्रेस के पूर्व सांसद सरदार इंदर सिंह के घर रेड पड़ी थी
 

विज्ञापन
Ajay Devgan Birthday Special story
अजय देवगन की फिल्म रेड का सीन

विस्तार

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन के जन्मदिन के मौके पर आज हम उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रेड' के बारे में कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं। दर्शकों और क्रिटिक्स के बीच सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली फिल्म ‘रेड’ कानपुर में हुई देश की सबसे बड़ी इनकम टैक्स रेड की सच्ची घटना पर केंद्रित है। फिल्म में अमय पटनायक नाम के ईमानदार इनकम टैक्स कमिश्नर की कहानी को रोचक ढंग से पेश किया गया है जबकि कानपुर में हुई असली रेड के रियल हीरो शारदा प्रसाद पांडेय हैं।
विज्ञापन

 

फिल्म ‘रेड’ की कहानी

Ajay Devgan Birthday Special story
अजय देवगन की फिल्म रेड का सीन
‘रेड’ की कहानी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक बाहुबली सांसद रामेश्वर सिंह उर्फ राजाजी (सौरभ शुक्ला) के यहां आयकर विभाग के छापे के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी अस्सी के दशक की है और इनकम टैक्स छापों की कई असली घटनाओं से प्रेरित है। अजय देवगन भारतीय राजस्व सेवा के ईमानदार अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका में हैं, जो कहीं रेड मारने जाते हैं तो खाली हाथ नहीं लौटते। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

‘कानपुर में रेड’ की सच्ची कहानी

Ajay Devgan Birthday Special story
अजय देवगन की फिल्म रेड

कानपुर के मशहूर कारोबारी और कांग्रेस सरकार में पूर्व मेयर रहे सरदार इंदर सिंह के घर पर जुलाई 1981 में इनकम टैक्स की रेड पड़ी थी। छापेमारी के दौरान तत्कालीन मेयर के स्वरूप नगर आवास, तिलक नगर और आर्य नगर के दफ्तर और दिल्ली व मसूरी के ठिकानों पर भी छापा पड़ा था। पूर्व मेयर के सभी खातों को सीज कर दिया गया था। जानकारों की मानें तो ये रेड इतनी बड़ी थी कि 90 आयकर अफसरों को बुलाया गया था। उनकी सुरक्षा केलिए दो सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी असलहों के साथ 24 घंटे मौजूद रहते थे।
 

विज्ञापन

Ajay Devgan Birthday Special story
अजय देवगन की फिल्म रेड का सीन
छापेमारी केदौरान आईटी कमिश्नर शारदा प्रसाद पांडेय ने पहले ही दिन एक करोड़ रुपये कैश के साथ सोने के बिस्कुट, गहने और बर्तन बरामद किए थे। तत्कालीन मेयर सरदार इंदर सिंह के अलावा उनके परिवार वालों के घर पर भी आईटी की रेड डाली गई थी। छापेमारी के दौरान पकड़ी गई कैश रकम इतनी ज्यादा थी कि नोट गिनने के लिए रिजर्व बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलाना पड़ा था। नोट गिनने के लिए एक अलग से स्ट्रॉंग रूम बनाया गया था। कमरे में 12 से 16 घंटे तक लगातार 35 लोग नोट गिनने के लिए लगे रहे थे। काउंटिंग के बाद डेढ़ करोड़ से ज्यादा की रकम कानपुर में बरामद हुई थी। 

Ajay Devgan Birthday Special story
अजय देवगन की फिल्म रेड का सीन
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शंकर दत्त मिश्रा बताते हैं कि पहले कानपुर में एक साल के लिए मेयर चुना जाता था। कांग्रेस पार्टी से शहर के मशहूर उद्योगपति इंदर सिंह को 2 बार मेयर चुना गया था। इंदर सिंह का मुख्य कारोबार लोहे का था। सिंह इंजीनियरिंग वर्क्स, इंदर इंडस्ट्रीज के नाम से उनकी फैक्ट्रियां हुआ करती थीं। अस्सी के दशक में उनके घर पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा था। जिसकी चर्चा कई सालों तक पूरे शहर में रही थी। इंदर सिंह रेलवे के लिए भी लोहे की सप्लाई किया करते थे। अब इनके परिवार का कोई भी सदस्य यहां नहीं रहता है कुछ रिश्तेदार जरूर होंगे। उनके  बेटे सरदार राम सिंह निर्दलीय सांसद भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed