फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: भीषण गर्मी के बीच कई जिलों में झूमकर बरसे मेघ तो मिली राहत, बिजली गिरने से तीन की गई जान

Sat, 06 Jul 2019 02:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 06 Jul 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
3 people died in up due to lighting before rain
बारिश ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत - फोटो : अमर उजाला
बुंदेलखंड के पांच जिलों समेत सेंट्रल यूपी में शुक्रवार की रात झमाझम बरसात हुई। गरज के साथ कई जगह बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आकर महोबा में एक महिला व फतेहपुर में दो अधेड़ की मौत हो गई। बांदा में खेत में चर रही पांच बकरियों की भी मौत हो गई।


 
3 people died in up due to lighting before rain
देर रात बारिश - फोटो : अमर उजाला
कई दिन से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिली। वहीं, बिजली गुल होने व जलभराव से दुश्वारियां भी झेलनी पड़ी। उधर, बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। बांदा में तेज हवाओं के बीच तेज बारिश हुई।

 
3 people died in up due to lighting before rain
भीषण गर्मी के बीच मौसम ने बदला रूख हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
बिजली गिरने से कोतवाली देहात क्षेत्र के दोहा गांव में खेत में चर रही पांच बकरियों की मौत हो गई। महोबा जिले के गांव तिंदौली निवासी मीरा (40) पत्नी कमल सिंह पशु बाड़े में पशुओं को चारा डालने गई थी। तभी बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
3 people died in up due to lighting before rain
कानपुर समेत आसपास के कई शहरों में बारिश - फोटो : अमर उजाला
उधर, फतेहपुर में तेज हवा के साथ रिमझिम बारिश हुई। सदर तहसील के कसेरुआ गांव में बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो अधेड़ की मौत हो गई और चार बच्चे मामूली रूप से झुलस गए। चित्रकूट व हमीरपुर में बारिश से मौसम सुहाना हो गया।

 
विज्ञापन
3 people died in up due to lighting before rain
बारिश में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर में राठ में आंधी के साथ बरसात के दौरान हमीरपुर मार्ग पर संकट मोचन मंदिर के सामने एक नीम का पेड़ धराशायी हो गया, जिससे जाम लग गया। उरई में दोपहर से शाम तक बारिश हुई। इटावा में शाम चार बजे से दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। औरैया में देर रात तक बारिश होती रही। फर्रुखाबाद व कन्नौज में भी झमाझम बरसात से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। हरदोई व उन्नाव में बूंदाबांदी हुई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed