फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   17 farmers tractor auction after became yogi goverment

कर्जमाफी की आस में डूबे रहे बुंदेलखंड के किसान, निलाम हो गए दर्जनों ट्रैक्टर

Thu, 23 Mar 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Thu, 23 Mar 2017 10:36 PM IST
सार

33.76 लाख में नीलाम हुए 17 ट्रैक्टर
धरा रह गया किसानों की कर्जमाफी का वादा
पहली कैबिनेट में कर्जमाफी का किया था एलान
अभी भी किसानों पर 28.48 लाख बाकी

विज्ञापन
17 farmers tractor auction after became yogi goverment
डेमो

विस्तार

मंत्रिमंडल की पहली ही बैठक में किसानों का कर्ज माफ कर देने का वादा कर सत्ता में आई प्रदेश की भाजपा सरकार ने सोमवार को शपथ ली और इसके अगले ही दिन मंगलवार को बुंदेलखंड के कर्जदार 17 किसानों के ट्रैक्टर बैंक ने नीलाम कर दिए। ट्रैक्टर गंवा बैठने के बाद भी इन किसानों पर अभी 28 लाख 68 हजार 660 रुपया कर्ज बाकी है। इसकी वसूली  बैंक अब राजस्व विभाग के जरिए कराएगा। यानि किसानों की बची खुची संपत्ति भी नीलाम हो सकती है।  
विज्ञापन


लगभग हर साल मौसम की मार से बंजर होती जा रही खेती को संवारने और बढ़ाने का सपना संजोकर बुंदेलखंड (चित्रकूटधाम मंडल) के 19 किसानों ने भारतीय स्टेट बैंक से कर्ज लेकर ट्रैक्टर खरीदे थे। लेकिन किसानों का दुर्भाग्य यह रहा कि मौसम की मार और ज्यादा पड़ी जिससे वह बैंक का पूरा कर्ज नहीं अदा कर सके। कुछ किश्तें ही दे पाए। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों के इन 19 किसानों पर बैंक ने कुल 63 लाख 60 हजार 729 रुपए (ब्याज व अतिरिक्त खर्च अलग) की बकाएदारी निकालते हुए पहली मार्च को इन किसानों के ट्रैक्टर 21 मार्च को ‘ई-नीलामी’ से नीलाम करने की नोटिस प्रकाशित कर दी। 
विज्ञापन


नोटिस प्रकाशन की खबर ‘अमर उजाला’ ने अगले ही दिन 2 मार्च को प्रमुखता से छापी। उधर, विधान सभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने संकल्प पत्र और जनसभाओं में घोषणा की कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो मंत्रिमंडल की पहली ही बैठक में किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। इस वादे पर भरोसा करते हुए बुंदेलखंड के किसानों ने भाजपा को जमकर वोट दिए। नतीजे में बुंदेलखंड की सभी 19 सीटें भाजपा ने जीत लीं। सरकार बनने पर कर्जदार किसानों को भरोसा हुआ कि उनके कर्ज माफ हो जाएंगे। नीलामी और उत्पीड़न जैसी बैंकों की कार्रवाई से निजात मिलेगी। लेकिन किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

        

इन किसानों के निलाम हो गए ट्रैक्टर

17 farmers tractor auction after became yogi goverment
डेमो
भाजपा के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी समेत 44 मंत्रियों ने सोमवार (20 मार्च) को शपथ ली और अगले ही दिन 21 मार्च को स्टेट बैंक के बांदा क्षेत्रीय कार्यालय ने 19 में से 17 किसानों के ट्रैक्टर ई-नीलामी पोर्टल के जरिए कुल 33 लाख 76 हजार रुपये में नीलाम कर दिए। इन पर कुल 62 लाख 24 हजार 607 रुपया बाकी था। ट्रैक्टर नीलामी के बाद भी इन किसानों पर अभी 28 लाख 48 हजार 607 रुपया बाकी है।  नोटिस से डरे सहमे सिर्फ दो ही किसान एक-एक लाख रुपया जमा कर नीलामी कार्रवाई से बच पाए। 

1. भोला यादव, ग्राम- बाकल (बांदा), बकाया 2,47,035 रुपये। ट्रैक्टर नीलामी हुई 11 लाख 24 हजार में। 
2. बुद्धि उर्फ बद्दी, ग्राम-टोलाकलां (बांदा), बकाया 2,98,571 रुपये। ट्रैक्टर नीलाम हुआ 2 लाख 10 हजार में। 88 हजार 571 रुपये अभी बाकी।
3. हसन अली, ग्राम अनौसा (बांदा), बकाया 2,82,537 रुपये। ट्रैक्टर नीलाम हुआ 1 लाख 60 हजार में। अभी 1 लाख 22 हजार 537 रुपये बाकी। 
4. राजनारायण, ग्राम गिरवां (बांदा), बकाया 3,57,490 रुपये। ट्रैक्टर नीलाम हुआ 1 लाख 72 हजार में। अभी 1 लाख 85 हजार 490 रुपये बाकी। 
5. रामलाल व भोला, ग्राम चकौंध (चित्रकूट), बकाया 1,16,096 रुपये। ट्रैक्टर नीलाम हुआ 1 लाख 42 हजार में। कर्ज राशि से 25 हजार 904 रुपये से ज्यादा में हुई नीलामी।
6. रामलाल, ग्राम तुरना (हमीरपुर), बकाया 2,66,721 रुपये। ट्रैक्टर नीलाम हुआ 1 लाख 82 हजार में। अभी 84 हजार 721 रुपये बाकी।
7. रामकृपाल, ग्राम रेहुटा (हमीरपुर), बकाया 5,07,066 रुपये। ट्रैक्टर नीलाम हुआ 1 लाख 30 हजार में। अभी 3 लाख 77 हजार 66 रुपये बाकी।
8. खयालीराम, जयदेव, देवेंद्र, ग्राम नौरंगा (राठ, हमीरपुर), बकाया 4,38,998 रुपये। ट्रैक्टर नीलाम हुआ 1 लाख 50 हजार में। अभी 2 लाख 88 हजार 998 रुपये बाकी।
9. शिवरतन व अवध धुरिया, ग्राम अलकछवा (हमीरपुर), बकाया 4,29,094 रुपये। ट्रैक्टर नीलाम हुआ 69 हजार में। अभी 3 लाख 60 हजार 94 रुपये बाकी।
10. छत्रपाल, ग्राम इटौरा (हमीरपुर), बकाया 3,54,620 रुपये। ट्रैक्टर नीलाम हुआ 1 लाख 67 हजार में। अभी 1 लाख 87 हजार 620 रुपये बाकी।
11. नाथूराम, ग्राम तुरना (हमीरपुर), बकाया 4,20,574 रुपये। ट्रैक्टर नीलाम हुआ 1 लाख 60 हजार में। अभी 2 लाख 60 हजार 574 रुपये बाकी।
12. शिवरतन, ग्राम बकरई (हमीरपुर), बकाया 3,92,579 रुपये। ट्रैक्टर नीलाम हुआ 2 लाख 30 हजार में। अभी 1 लाख 62 हजार 579 रुपये बाकी।
13. कृपाल और रामसनेही, ग्राम बांधुर बुजुर्ग (हमीरपुर), बकाया 3,28,227 रुपये। ट्रैक्टर नीलाम हुआ 80 हजार में। अभी 2 लाख 48 हजार 227 रुपये बाकी। 
14. मंगली प्रसाद, ग्राम सुरौली बुजुर्ग (हमीरपुर), बकाया 4,78,855 रुपये। ट्रैक्टर नीलाम हुआ 93 हजार में। अभी 3 लाख 85 हजार 855 रुपये बाकी।
15. राजाराम व अन्य, ग्राम मवई (महोबा), बकाया 3,65,043 रुपये। ट्रैक्टर नीलाम हुआ 87 हजार में। अभी 2 लाख 78 हजार 43 रुपये बाकी।
16. चंद्रशेखर, ग्राम सिंघनपुर (महोबा), बकाया 3,76,196 रुपये। ट्रैक्टर नीलाम हुआ 1 लाख 48 हजार में। अभी 2 लाख 28 हजार 196 रुपये बाकी। 
17. मिदवा व मुल्लू, ग्राम खनन (महोबा), बकाया 2,27,029 रुपये। ट्रैक्टर नीलाम हुआ 72 हजार में। अभी 1 लाख 55 हजार 29 रुपये बाकी। 
 

नीलामी के बाद अब आरसी से होगी वसूली

17 farmers tractor auction after became yogi goverment
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
62 लाख 24 हजार 607 रुपये के कर्जदार 17 किसानों के ट्रैक्टर कुल 33 लाख 76 हजार रुपये में नीलाम हुए हैं। अभी इन किसानों पर 28 लाख 48 हजार 607 रुपये बाकी है। स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक (क्रेडिट एंड एनपीए) विशाल सिद्धार्थ का कहना है कि ट्रैक्टर नीलामी के बाद भी कर्ज की बाकी रह गई रकम राजस्व विभाग के माध्यम से वसूल करवाई जाएगी। यानि अब शेष रकम वसूलने के लिए आरसी के जरिए राजस्व विभाग किसानों की अन्य संपत्ति की कुर्की या नीलामी कर सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed