फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: सड़क पर लेटीं महिलाएं, आत्मदाह की कोशिश, अमीन से हाथापाई; 47 साल मुकदमे के बाद हटा अतिक्रमण

Mon, 22 Sep 2025 08:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 22 Sep 2025 08:38 PM IST
सार

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में विवाद की जानकारी मिलते ही कई थानों की फोर्स पराऊगंज बाजार पहुंच गई। पांच घंटे की मशक्कत के बाद अतिक्रमण को हटवा दिया गया।

विज्ञापन
Women lay down on road attempted self-immolation scuffled with Amin encroachment removed
सड़क पर लेटकर पुलिस को रोकतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के पराऊगंज बाजार में 47 साल चले मुकदमे के बाद पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान पांच घंटे तक बवाल मचा रहा। अवैध कब्जा धारकों ने अदालत अमीन से हाथापाई किए और छप्पड़ जला दिया। 

Women lay down on road attempted self-immolation scuffled with Amin encroachment removed
सिलिंडर लेकर आत्मदाह करने जाती महिला। - फोटो : अमर उजाला

उनके घर की महिलाएं  सड़क पर लेट जा रही थीं और आत्मदाह की भी कई बार कोशिश की। महिलाएं गैस सिलिंडर में लेकर पहुंची और उसमे भी आग लगाने की कोशिश की। विरोध के बीच दीवानी न्यायालय के आदेश पर अदालत के अमीन और भारी संख्या में पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी लगाकर ध्वस्त किया गया। जमीन को लेकर 1978 से मुकदमा चल रहा था।

Women lay down on road attempted self-immolation scuffled with Amin encroachment removed
छप्पर में लगा दी आग। - फोटो : अमर उजाला

14 सितंबर 2023 को अरुण कुमार दुबे के पक्ष में फैसला आया। साढ़े चार बिस्वा जमीन को खाली करने के लिए हरिदास,कामता,रामचंद्र,छोटेलाल,हरिलाल को नोटिस जारी हुई । जमीन खाली नहीं होने पर न्यायालय ने पुलिस अधीक्षक को कोर्ट से लेटर जारी कर पुलिस बल मांगा गया। पुलिस के एक दिन का वेतन कोर्ट में वादी से जमा कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Women lay down on road attempted self-immolation scuffled with Amin encroachment removed
पुलिस को छेलना पड़ा विरोध। - फोटो : अमर उजाला

अदालत अमीन सुनील कुमार सरोज ने बताया कि पूरी जमीन हुए कब्जे को खाली कराकर वादी के पक्ष में  देने के आदेश मिला, जिसका पालन कराया जा रहा है। दोपहर 12 बजे कब्जा खाली कराने के लिए चार जेसीबी का सहारा लिया गया। इस दौरान अवैध कब्जा धारकों ने अदालत अमीन से हाथापाई किए और छप्पड़ जला दिया। महिलाएं सड़क पर लेट कर ध्वस्तीकरण विरोध करने लगी। 

विज्ञापन
Women lay down on road attempted self-immolation scuffled with Amin encroachment removed
महिलाओं के विरोध के बीच परेशान पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे ने बताया कि महिला पुलिस के सहयोग से महिलाओं को सझबुझाकर सड़क से हटाया गया। महिलाओं ने स्वयं को आग लगाने का प्रयास की, गैस सिलिंडर में भी आग लगाने का प्रयास करते हुए पूरी कार्यवाही की दौरान तांडव करती रही। देर शाम 5 बजे जमीन खाली कराने की प्रक्रिया चलती रही।

जिस परिवार के बुजुर्ग के नाम पर पड़ा पराऊगंज बाजार का नाम वह परिवार हुआ बेघर
ध्वस्तीकरण से कब्जा धारकों का सामान खुले आसमान के नीचे आ गया है। इसी परिवार के बुजुर्ग स्वर्गीय पराऊ सरोज के नाम पर पड़ा है। पराऊगंज बाजार का नाम और उनकी एक प्रतिमा भी लगी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed