फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिसाल: गजानन के प्रांगण में पीर बाबा की मजार, अनूठा है यह धर्म स्थल, दोनों संप्रदाय के लोग करते हैं पूजा

Tue, 25 Jan 2022 04:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 25 Jan 2022 04:27 PM IST
विज्ञापन
Pir Baba tomb in gajanan lord ganesh temple unique religious place people worship here in jaunpur 
प्रधान डाकघर स्थित वह मंदिर जहां एक तरफ भगवान गणेश की मूर्ति और सामने पीर बाबा की मजार। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले में विधानसभा चुनाव के लिए सियासी बिसात बिछ चुकी है। जिन्ना, हिंदू, मुस्लिम पर बयानबाजी तेज है। ऐसे में गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करने वाले शहर जौनपुर में एक धर्मस्थल ऐसा भी है, जहां नेताओं को जरूर आना चाहिए। क्योंकि, यह स्थल हिंदू-मुस्लिम के लिए समान आस्था का केंद्र है। प्रधान डाकघर के गेट के बगल और समाजवादी पार्टी के कार्यालय के समीप गजानन के प्रांगण में पीर बाबा की मजार मौजूद है। जबकि इस धर्म स्थल के सामने मस्जिद भी है। जहां स्थानीय लोग बराबर श्रद्धा से यहां आते हैं और शीश झुकाते हैं।



यहां दोनों ही संप्रदाय के लोग एक साथ पूजा और इबादत भी करते हैं। जनपद में वैसे तो कई ऐसे स्थान हैं, जहां मंदिर-मस्जिद आसपास या आमने-सामने हैं। लेकिन, शहर के अल्फास्टिंनगंज में स्थित यह मंदिर अपने आप में अनूठा है। सैकड़ों वर्ष पुराने इस धर्म स्थल को मंदिर का रूप दिया गया है। जिस पर संस्कृत में मंत्र लिखे गए हैं।

Pir Baba tomb in gajanan lord ganesh temple unique religious place people worship here in jaunpur 
प्रधान डाकघर स्थित मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

बाहर से दिखने में यह सामान्य मंदिर की तरह नजर आता है। जबकि मंदिर के सामने एक मस्जिद भी है। लेकिन, इस मंदिर के प्रांगण में पहुंचते ही बाहर से आने वाला हर कोई हैरान हो जाता है। दरअसल, मंदिर में ऊपर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित है तो नीचे एक पुराने पीर बाबा की मजार बनी हुई है।

Pir Baba tomb in gajanan lord ganesh temple unique religious place people worship here in jaunpur 
प्रधान डाकघर स्थित वह मंदिर जहां एक तरफ मां काली का पत्थर पर चित्र और सामने पीर बाबा की मजार। - फोटो : अमर उजाला

बीच में एक मेज रखी है, जिस पर अगरबत्ती जलाई जाती है। जबकि बगल में चौरा माता का मंदिर है। मंदिर में बने पीर बाबा की मजार पर लोग चादरपोशी करते हैं। वहीं मंदिर के अंदर स्थापित चौरा माता और गणेश भगवान की लोग पूजा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pir Baba tomb in gajanan lord ganesh temple unique religious place people worship here in jaunpur 

मंदिर के सामने मोहम्मद शकील की दुकान है। वे कहते हैं यह काफी पुराना मंदिर है। साथ यह मस्जिद भी काफी पुरानी है। यहां कभी किसी प्रकार का कोई झगड़ा विवाद नहीं होता है। सभी लोग अपने धर्म के अनुसार यहां आते हैं पूजा करते हैं। शायद पूरे भारत में ऐसा दूसरा स्थान नहीं है। जहां दोनों धर्मों के लोग आते हैं और आपसी प्रेम भाव के साथ पूजा करते हैं।

अजय कुमार पाल की मंदिर के बाहर दुकान है। वे कहते हैं यह मंदिर काफी पुराना है। यहां हिंदू मुस्लिम दोनों लोग आते हैं। सभी लोग अपने-अपने तरीके से पूजा करते हैं। कहीं किसी पर कोई विवाद नहीं है। इस मंदिर में गणेश जी की मूर्ति है, चौरा माता का मंदिर है। साथ ही पुरानी मजार भी है यहां सब कुछ सामान्य है कहीं कोई विवाद नहीं होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed