फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mulayam Singh Yadav: जौनपुर में 'नेता जी' ने की थी आखिरी चुनावी जनसभा, दोस्त के बेटे को मिली थी बंपर जीत

Mon, 10 Oct 2022 04:08 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 10 Oct 2022 04:08 PM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav held last election rally in Jaunpur  son of his friend got bumper victory
चार मार्च को जौनपुर में मुलायम सिंह यादव ने की थी चुनावी जनसभा - फोटो : अमर उजाला

सियासत में भी कई किरदार ऐसे होते हैं जो अपनी छवि, शैली और लोगों के बीच अपनी पकड़ से सभी के दिलों पर राज करते हैं। दुनिया को अलविदा कह चुके पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की कहानी भी कुछ ऐसी ही हैं। सोमवार सुबह जब सपा संरक्षक के निधन की खबर आई तो सभी मर्माहत हो गए। जौनपुर जिले में जगह-जगह मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करने लगे। लोगों को याद आया इसी साल का मार्च का महीना।

तब विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए सपा संरक्षक का जौनपुर आगमन हुआ था। मुलायम सिंह यादव ने चार मार्च को जौनपुर की मल्हनी विधानसभा सीट से लकी यादव के लिए वोट की अपील की थी। ये उनकी आखिरी चुनावी जनसभा थी। उनकी जनसभा के बाद सपा के कद्दावर नेता रहे पारसनाथ यादव के पुत्र लकी यादव ने भारी अंतर से बाहुबली धनंजय सिंह को हराया था।

Mulayam Singh Yadav held last election rally in Jaunpur  son of his friend got bumper victory
चार मार्च को जौनपुर में मुलायम सिंह यादव ने की थी चुनावी जनसभा - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल में सपा ने विधानसभा में भाजपा से अधिक सीटें विधानसभा चुनाव में हासिल की थीं। इसमें मुलायम फैक्टर भी माना जाता रहा है। तबीयत नासाज होने के बावजूद जौनपुर में चुनाव प्रचार करना चर्चा का विषय बना हुआ था। तब यब चर्चा खूब हुई थी कि वो अपने दोस्त स्वर्गीय पारसनाथ यादव के बेटे को जीत दिलाने के लिए जौनपुर आए थे। 

Mulayam Singh Yadav held last election rally in Jaunpur  son of his friend got bumper victory
चार मार्च को जौनपुर में मुलायम सिंह यादव ने की थी चुनावी जनसभा - फोटो : अमर उजाला

मुलायम सिंह यादव और सपा के कद्दावर नेता स्वर्गीय पारसनाथ यादव के बीच गहरी दोस्ती थी। पारसनाथ  समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। उन्हें मिनी मुलायम के नाम से जाना जाता था। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव ने मात्र दो जगह चुनाव प्रचार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav held last election rally in Jaunpur  son of his friend got bumper victory
चार मार्च को जौनपुर में मुलायम सिंह यादव ने की थी चुनावी जनसभा - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान मुलायम सिंह यादव के खराब स्वास्थ्य का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भाषण के दौरान दो बार कुर्सी पर बैठना पड़ा। इसके बाद उन्होंने कुर्सी पर बैठकर ही अपने संबोधन को खत्म किया। उन्हें  सुनने के लिए भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और लोग इकट्ठा हुए थे।

विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav held last election rally in Jaunpur  son of his friend got bumper victory
चार मार्च को जौनपुर में मुलायम सिंह यादव ने की थी चुनावी जनसभा - फोटो : अमर उजाला

मुलायम सिंह यादव ने अपने संबोधन में लोगों से संकल्प दिलवाया था कि वह समाजवादी पार्टी को वोट करें। आखरी चुनावी भाषण में उन्होंने किसान, व्यापारी और बेरोजगार युवकों के लिए हक की बात कही। उन्होंने समाजवादी पार्टी को संघर्ष की पार्टी बताया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed