फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जलालपुर हादसा: हादसे में बचे किशोर की भी इलाज के दौरान मौत, शरीर में थे 32 फ्रैक्चर, पांच की पहले ही जा चुकी है जान

Wed, 21 Jul 2021 03:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 21 Jul 2021 03:59 PM IST
विज्ञापन
jalalpur accident rajveer also died who survived six man in accident five have already lost their lives in jaunpur
राजवीर। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में 13 जुलाई को हुए हादसे में बचे किशोर की भी मौत हो गई। उसका इलाज ट्रामा सेंटर के आईसीयू में चल रहा था, जिसकी बुधवार की सुबह ही इलाज के समय मौत हुई है। मृतक सिकरारा थाना क्षेत्र के बांकी गांव का निवासी था, उसका नाम राजवीर(17) था। उनके शरीर में कुल 32 फैक्चर हुए थे। बता दें कि इस हादसे में पांच लोगों की पहले ही मौत हो गई थी। जिसमें दो सगे भाई भी शामिल थे। हादसा कार और ट्रक के बीच हुआ था।

राजवीर के बड़े पिता धर्मेंद्र उर्फ पिंकू बताते हैं कि दुर्घटना से 10 मिनट पहले बृजेश और उनके बड़े भाई डॉ ज्ञान प्रकाश सिंह ने एक दुकान पर रुककर जलपान किया था। वहां से बृजेश पहले गाड़ी लेकर निकल गए, जो 200 मीटर आगे जाने के बाद ही ट्रक की चपेट में आने से हादसे के शिकार हो गए थे। देखें अगली स्लाइड्स...।

jalalpur accident rajveer also died who survived six man in accident five have already lost their lives in jaunpur

वहीं, हादसे के 10 मिनट बाद ही राजवीर के दादा डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह अपनी गाड़ी से पहुंचे थे, जो मौके की स्थिति देखकर हैरान रह गए। हालांकि उन्होंने घटना स्थल पर पहुंचते ही सभी की नब्ज जांच की।

jalalpur accident rajveer also died who survived six man in accident five have already lost their lives in jaunpur

सभी की जांच में छह लोगों में केवल राजवीर की नस चलती मिली थी। इस पर उन्होंने साथ चल रहे उसके पिता सूरज और ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला था और पेट के बल लिटा कर सीधे ट्रामा सेंटर पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
jalalpur accident rajveer also died who survived six man in accident five have already lost their lives in jaunpur
- फोटो : jaunpur road accident

आपात चिकित्सा के बाद उसे गहन चिकित्सा यूनिट में रखा गया था। जहां सुबह आठ बजे राजवीर की मौत हो गई। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर बांकी गांव में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
jalalpur accident rajveer also died who survived six man in accident five have already lost their lives in jaunpur

परिजनों के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद शव को घर लाया जाएगा। आसपास के लोग मृतक के घर पर जुटने लगे हैं, और परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed