फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ 20 रुपये में कचरे से 'पेट्रोल' बनाएगा ये युवा वैज्ञानिक, बनाने की विधि भी देखिए

Wed, 11 Dec 2019 10:54 AM IST
विजय जैन राजन राय, गोरखपुर
राजन राय, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Wed, 11 Dec 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
young scientist shivam pandey will make Petroleum material from plastic waste
गोरखपुर के युवा वैज्ञानिक शिवम पांडेय ने अपने फार्मूले को पेटेंट करा लिया है। - फोटो : अमर उजाला
पर्यावरण के लिए मुसीबत बन चुके प्लास्टिक कचरे से अब गोरखपुर में पेट्रोलियम पदार्थ (कच्चा तेल) भी बनेगा। इसके लिए गोरखपुर के युवा वैज्ञानिक शिवम पांडेय ने अपने फार्मूले को पेटेंट करा लिया है। अब वे अपनी फैक्ट्री लगाने जा रहे हैं। 56 लाख के उनके प्रोजेक्ट को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने ऋण देने की मंजूरी भी दे दी है। उन्हें 12 डिस्मिल जमीन धोबी घाट के पास मुहैया कराने के लिए नगर निगम ने रजामंदी दी है। शिवम का दावा है कि उनकी फैक्ट्री से रोजाना 3300 लीटर कच्चा तेल तैयार होगा। एक लीटर तेल की लागत सिर्फ 20 रुपये आएगी जबकि बाजार में कच्चे तेल की कीमत करीब 45 से 50 रुपये प्रति लीटर है।
young scientist shivam pandey will make Petroleum material from plastic waste
प्लास्टिक कचरे से अब गोरखपुर में पेट्रोलियम पदार्थ (कच्चा तेल) भी बनेगा - फोटो : अमर उजाला
राप्तीनगर निवासी कृषि विभाग के कर्मचारी गिरिजेश पांडेय के बेटे शिवम ने चार साल पहले 10 वीं कक्षा में ही मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से जुड़कर रिसर्च शुरू कर दिया था। शिवम का कहना है कि जब उन्होंने जलते हुए प्लास्टिक से तेल जैसा द्रव्य गिरता देखा तभी विचार आया कि हाइड्रोकार्बन को भी तोड़ा जा सकता है। इसी के बाद प्लास्टिक और पॉलीथिन को डीकंपोज करने का ख्याल आया। इसके बाद शिवम ने घर पर ही मॉडल के रूप में प्रयोग किया, सफलता मिली तो एमएमएमयूटी के संपर्क में आए। शिवम फिलहाल हिमाचल विश्वविद्यालय से बीएससी कर रहे हैं।
young scientist shivam pandey will make Petroleum material from plastic waste
शिवम पांडेय ने अपने फार्मूले को पेटेंट करा लिया है। - फोटो : अमर उजाला
इंदौर की कंपनी को बेचेंगे कच्चा तेल
शिवम ने बताया कि इंदौर की कंपनी हीरा एनर्जी सिस्टम से उनकी बातचीत हुई है। कंपनी उनके कच्चे तेल को खरीदने के लिए तैयार है। कंपनी एक लीटर तेल की कीमत 37 रुपये देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
young scientist shivam pandey will make Petroleum material from plastic waste
बनाने की विधि - फोटो : अमर उजाला
बनाने की विधि
प्लास्टिक को छोटे-छोटे टुकड़े करके उसमें केमिकल जेड एसएम-5, चीनी मिट्टी, पॉली अमोनियम सिलिकेट एल्युमिना को एक निश्चित मात्रा में मिलाते हैं। इस दौरान वैक्यूम प्रेशर से ऑक्सीजन निकाल लेते हैं। ऑक्सीजन के बिना इसे 450 से 500 डिग्री सेल्सियस तापमान तक गर्म किया जाता है। आवसन विधि से एक निश्चित तापमान और दबाव पर दोबारा गर्म करते हैं। इस दौरान जो गैस निकलेगी उसे ठंडा कर लेंगे। इससे तैयार द्रव्य कच्चा तेल होगा। इस दौरान ईंधन योग्य गैस भी निकलेगी उसे प्लांट को गर्म करने में इस्तेमाल किया जाएगा। सबसे खास बात ये कि इस पेट्रोलियम की कीमत दूसरे पेट्रोलियम पदार्थों की अपेक्षा बेहद कम है। एक लीटर पेट्रोलियम बनाने का खर्च सिर्फ 20 रुपये आता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed