{"_id":"66f3c0936f2b8e3fcd084891","slug":"ghazipur-encounter-zahid-was-going-to-patna-by-himgiri-express-before-encounter-2024-09-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर एनकाउंटर: पैर में एक...सीने में लगी दो गोली, एनकाउंटर से पहले हिमगिरी एक्स. से यहां जाने वाला था जाहिद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर एनकाउंटर: पैर में एक...सीने में लगी दो गोली, एनकाउंटर से पहले हिमगिरी एक्स. से यहां जाने वाला था जाहिद
Wed, 25 Sep 2024 02:54 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 25 Sep 2024 02:54 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मद जाहिद
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर मुठभेड़ में मारे गए एक लाख रुपये का इनामी मोहम्मद जाहिद को लेकर नई जानकारी सामने आई है। मो. जाहिद उर्फ सोनू शराब को लेकर ग्राम कुशी नहर पुलिया से होकर चैन पुलिंग करके हिमगिरी एक्सप्रेस ट्रेन को रुकवाकर पटना जाने वाला था।
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मुख्य आरोपी अपने साथी के साथ नजर आया। तलाशी देने के लिए कहा गया तो दोनों पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में ढेर होने वाला अपराधी मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू काफी शातिर था।
घटना की जानकारी देती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उसके निशाने भी अचूक थे। मुठभेड़ में ढेर होने से पहले उसने पुलिस पर तीन गोली चलाई थी, जिसमें से दो गोली जवानों को लगी। जबकि पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में कई राउंड फायरिंग की, जो मोहम्मद जाहिद के पैर और सीने में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
जिससे उसकी मौत हो गई। उसके पास से एक देसी पिस्टल, 2 कारतूस 32 बोर, 3 खोखा, 3 काले बैंग में 139 अदद टैट्रा पैक अंग्रेजी / देसी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान जमीन पर पड़ी पिस्टल।
- फोटो : पुलिस विभाग
मामले में अब तक छह आरोपी गिरफ्तार
प्रेमचंद वर्माग्राम भगवतीपुर थाना बिहटा पटना, विनय ग्राम जानीपुर थाना जानीपुर पटना विहार, पंकज पुत्र सालिगराम ग्राम न्यूरा कॉलोनी पटना बिहार, बिलेन्द्र पासी पुत्र महेंद्र ग्राम उसरी वाजार थाना शाहपुर पटना बिहार, रवि कुमार ग्राम खगोल थाना खगोल पटना, रवि ग्राम ढंडीहा थाना कोइलवर जिला भोजपुर आरा बिहार है।
प्रेमचंद वर्माग्राम भगवतीपुर थाना बिहटा पटना, विनय ग्राम जानीपुर थाना जानीपुर पटना विहार, पंकज पुत्र सालिगराम ग्राम न्यूरा कॉलोनी पटना बिहार, बिलेन्द्र पासी पुत्र महेंद्र ग्राम उसरी वाजार थाना शाहपुर पटना बिहार, रवि कुमार ग्राम खगोल थाना खगोल पटना, रवि ग्राम ढंडीहा थाना कोइलवर जिला भोजपुर आरा बिहार है।