{"_id":"65609865479c4a723f07cd9f","slug":"akhilesh-dimple-24th-wedding-anniversary-today-see-photos-2023-11-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अखिलेश-डिंपल की शादी की 24वीं सालगिरह: ऐसे राजी हुए थे पिता मुलायम, बेहद दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश-डिंपल की शादी की 24वीं सालगिरह: ऐसे राजी हुए थे पिता मुलायम, बेहद दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की 24 नवंबर 1999 को शादी हुई थी। आज दोनों की 24वीं सालगिरह है। दोनों की शादी की सालगिरह पर समाजवादी पार्टी के नेताओं से लेकर कार्यकर्ता बधाई दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश के लोग प्यार से डिंपल यादव को डिंपल भाभी बुलाते हैं। कहते हैं कि दोनों की शादी से पिता मुलायम सिंह यादव खुश नहीं थे। लेकिन बाद में मान गए। पूर्व सीएम अखिलेश यादव और डिंपल की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। यहां जानें दोनों की पहली मुलाकात से अब तक के सफर से जुड़ी खास बातें...
2 of 9
अखिलेश डिंपल यादव की शादी की सालगिरह
- फोटो : सोशल मीडिया
मुलायम परिवार के लिए नवंबर महीने की 24 तारीख बेहद खास होती है। साल 1999 में ही सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव की शादी हुई थी। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई फिर प्यार शादी तक पहुंच गया। लेकिन दोनों के माता-पिता पहले इस रिश्ते से राजी नहीं थे।
3 of 9
मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
ऐसा कहा जाता है कि पिता मुलायम सिंह यादव अपने बेटे की इस शादी के लिए राजी नहीं हुए थे। लेकिन बाद में कुछ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के काफी समझाने और जोर देने पर वे भी मान गए। मुलायम की रजामंदी के पीछे एक वजह यह भी बताई जाती है कि इस शादी को अखिलेश की दादी मूर्तिदेवी का आशीर्वाद मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
अखिलेश यादव और डिंपल यादव
- फोटो : Facebook/Dimple Yadav
अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की पहली मुलाकात तब हुई थी, जब अखिलेश 21 साल के थे और डिंपल महज 17 साल की थीं। उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के यहां हुई थी। तब डिंपल लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रही थीं। धीरे-धीरे उनकी यह मुलाकातें प्यार में बदल गई। 4 साल डेट करने के बाद 1999 में घर वालों की इजाजत के बाद दोनों की शादी हुई। अखिलेश के लिए उनकी पत्नी डिंपल उनके राजनीतिक कॅरियर में लेडीलक साबित हुईं।
विज्ञापन
5 of 9
अखिलेश डिंपल यादव की शादी की सालगिरह
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा भी कहा जाता है कि पहले तत्कालीन सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव अपने बेटे की इस शादी के लिए राजी नहीं थे। लेकिन बाद में कुछ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के काफी समझाने और जोर देने पर वे भी मान गए। मुलायम की रजामंदी के पीछे एक वजह यह भी बताई जाती है कि इस शादी को अखिलेश की दादी मूर्तिदेवी का आशीर्वाद प्राप्त था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।