फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश-डिंपल की शादी की 24वीं सालगिरह: ऐसे राजी हुए थे पिता मुलायम, बेहद दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी

Fri, 24 Nov 2023 06:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 24 Nov 2023 06:20 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh-Dimple 24th wedding anniversary today see photos
अखिलेश डिंपल यादव की शादी की सालगिरह - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की 24 नवंबर 1999 को शादी हुई थी। आज दोनों की 24वीं सालगिरह है। दोनों की शादी की सालगिरह पर समाजवादी पार्टी के नेताओं से लेकर कार्यकर्ता बधाई दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश के लोग प्यार से डिंपल यादव को डिंपल भाभी बुलाते हैं। कहते हैं कि दोनों की शादी से पिता मुलायम सिंह यादव खुश नहीं थे। लेकिन बाद में मान गए। पूर्व सीएम अखिलेश यादव और डिंपल की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। यहां जानें दोनों की पहली मुलाकात से अब तक के सफर से जुड़ी खास बातें...

Akhilesh-Dimple 24th wedding anniversary today see photos
अखिलेश डिंपल यादव की शादी की सालगिरह - फोटो : सोशल मीडिया

मुलायम परिवार के लिए नवंबर महीने की 24 तारीख बेहद खास होती है। साल 1999 में ही सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव की शादी हुई थी। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई फिर प्यार शादी तक पहुंच गया। लेकिन दोनों के माता-पिता पहले इस रिश्ते से राजी नहीं थे।

Akhilesh-Dimple 24th wedding anniversary today see photos
मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

ऐसा कहा जाता है कि पिता मुलायम सिंह यादव अपने बेटे की इस शादी के लिए राजी नहीं हुए थे। लेकिन बाद में कुछ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के काफी समझाने और जोर देने पर वे भी मान गए। मुलायम की रजामंदी के पीछे एक वजह यह भी बताई जाती है कि इस शादी को अखिलेश की दादी मूर्तिदेवी का आशीर्वाद मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh-Dimple 24th wedding anniversary today see photos
अखिलेश यादव और डिंपल यादव - फोटो : Facebook/Dimple Yadav

अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की पहली मुलाकात तब हुई थी, जब अखिलेश 21 साल के थे और डिंपल महज 17 साल की थीं। उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के यहां हुई थी। तब डिंपल लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रही थीं। धीरे-धीरे उनकी यह मुलाकातें प्यार में बदल गई। 4 साल डेट करने के बाद 1999 में घर वालों की इजाजत के बाद दोनों की शादी हुई। अखिलेश के लिए उनकी पत्नी डिंपल उनके राजनीतिक कॅरियर में लेडीलक साबित हुईं।

विज्ञापन
Akhilesh-Dimple 24th wedding anniversary today see photos
अखिलेश डिंपल यादव की शादी की सालगिरह - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसा भी कहा जाता है कि पहले तत्कालीन सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव अपने बेटे की इस शादी के लिए राजी नहीं थे। लेकिन बाद में कुछ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के काफी समझाने और जोर देने पर वे भी मान गए। मुलायम की रजामंदी के पीछे एक वजह यह भी बताई जाती है कि इस शादी को अखिलेश की दादी मूर्तिदेवी का आशीर्वाद प्राप्त था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed