Youtube Subscribers Increase: अगर देखा जाए तो पिछले कुछ सालों में लोग काफी बड़ी संख्या में सोशल मीडिया से जुड़े हैं। सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म हैं जिनसे जुड़कर लोग अपना मनोरंजन करते हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे कई प्लेटफॉर्म मौजूद हैं। इसी क्रम में बात अगर यूट्यूब की करें तो लोग यहां पर सिर्फ गाने ही नहीं सुनते बल्कि, अपनी जरूरतों के लिए भी इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। जैसे, उदाहरण के लिए अगर आपको ये जानना है कि कौन सा मोबाइल आपके लिए बेस्ट हो सकता है, तो आप यहां जान सकते हैं।
{"_id":"674edd002133e0aba20dfb3b","slug":"youtube-tips-how-to-increase-youtube-subscribers-check-here-2024-12-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Youtube: क्या आपके भी नहीं बढ़ रहे यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स? तो ये तरीके आ सकते हैं काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Youtube: क्या आपके भी नहीं बढ़ रहे यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स? तो ये तरीके आ सकते हैं काम
Wed, 04 Dec 2024 08:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 04 Dec 2024 08:41 AM IST
सार
आज के समय में लगभग हर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है। आप यहां से अच्छी कमाई भी कर सकते हैं। जैसे, यूट्यूब से।
विज्ञापन
यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स बढ़ाने के तरीके क्या हैं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स बढ़ाने के तरीके क्या हैं?
- फोटो : Adobe Stock
इन तरीकों से बढ़ सकते हैं फॉलोअर्स:-
गलत तरीके का इस्तेमाल नहीं
- अगर आप चाहते हैं कि आपके यूट्यूब पर फॉलोअर्स बढ़े तो इसके लिए आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी गलत तरीके का इस्तेमाल न करें। इसमें कई एप या वेबसाइट ऐसी होती हैं जो आपके फॉलोअर्स बढ़ाने के दावे करती है, लेकिन आप ऐसा कुछ न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर यूट्यूब के सिस्टम में इस बात का पता चलता है तो आपका चैनल बंद तक किया जा सकता है। इसलिए ऐसी गलती न करें।
यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स बढ़ाने के तरीके क्या हैं?
- फोटो : Adobe Stock
सही कंटेंट चुनें
- अगर आप फॉलोअर्स बढ़ाना चाहते हैं तो आपको अपनी फील्ड का सही कंटेंट चुनना होता है। उस चीज पर वीडियो तैयार करें जो ट्रेडिंग में हो। कोशिश करें कि सबसे पहले और सबसे अलग वीडियो बनाएं, ताकि आपकी वीडियो काफी अच्छी चलें जिससे वो ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे। ऐसा करने से आपके फॉलोअर्स बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स बढ़ाने के तरीके क्या हैं?
- फोटो : Adobe Stock
लाइव भी जरूरी
- सही विषय चुनकर उस पर वीडियो बनाने से तो फॉलोअर्स बढ़ सकते हैं, लेकिन आपको लाइव पर भी ध्यान देना चाहिए। दरअसल, आप कुछ-कुछ समय बाद अपने यूट्यूब चैनल पर लाइव आ सकते हैं और अपने फॉलोअर्स से किसी विषय पर या अपनी वीडियो को लेकर बातें कर सकते हैं। ऐसा करना भी आपको फॉलोअर्स बढ़ाने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स बढ़ाने के तरीके क्या हैं?
- फोटो : Adobe Stock
अन्य प्लेटफॉर्म की ले सकते हैं मदद
- आप चाहते हैं कि आपके यूटट्यूब पर अच्छी संख्या में फॉलोअर्स बढ़े तो आप यूट्यूब के अलावा अन्य प्लेटफॉर्म की भी मदद ले सकते हैं। आप वहां पर अपने वीडियो का लिंक शेयर कर सकते हैं जिससे आपके उस अकाउंट पर जुड़े लोग भी यूट्यूब पर आएंगे और आपके फॉलोअर्स बढ़ सकते हैं।