भारत एक विशाल जनसंख्या वाला देश है। यहां हर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाना एक बड़ी चुनौती रही है। कई बार देखने को मिलता है कि गरीब और वंचित वर्ग से जुड़े लोगों को किसी प्रकार की गंभीर बीमारी होने पर वे पैसों की कमी के कारण अपना ठीक ढंग से इलाज नहीं करा पाते हैं। कई बार तो ठीक इलाज न मिल पाने के कारण उनकी जान तक चली जाती है। इन्हीं सब चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने साल 2018 में एक बेहद ही शानदार योजना को शुरू किया था। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। यह भारत सरकार की एक स्वास्थ्य बीमा कवर स्कीम है। इसके अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत आप गंभीर बीमारियों का इलाज करा सकते हैं।
Ayushman Card: राशन की दुकानों पर भी बनवा सकेंगे अब आयुष्मान कार्ड, जानिए डिटेल्स
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 31 Aug 2025 07:19 PM IST
सार
भारत सरकार ने साल 2018 में एक बेहद ही शानदार योजना को शुरू किया था। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। यह भारत सरकार की एक स्वास्थ्य बीमा कवर स्कीम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन