फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या दिवाली से पहले आ सकती है पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त? जानें क्या है अपडेट

Sun, 31 Aug 2025 01:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 31 Aug 2025 01:01 PM IST
सार

कई किसानों को पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। किसान जानना चाहते हैं कि क्या सरकार दिवाली से पहले इस योजना की 21वीं किस्त जारी कर सकती है।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 21st Installment Release Date Ahead Diwali Know PM Kisan 21 Kist Kab Aayegi
PM Kisan Yojana 21st Installment - फोटो : AdobeStock

भारत एक कृषि प्रधान देश है। हमारे देश की एक बड़ी आबादी कृषि क्षेत्र से जुड़ी हुई है। देश की अर्थव्यवस्था में एक बड़ा योगदान किसानों का है। हालांकि, आजादी के बाद से अब तक देश में करोड़ों किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। खेती की लागत बढ़ने और मौसम की अनिश्चितता की वजह से किसानों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा फसल तैयार होने के बाद उन्हें कई बार बाजार में उसका उचित दाम भी नहीं मिलता है। इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए भारत सरकार देश में एक बेहद शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। भारत सरकार इस योजना के अंतर्गत देश के किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।

Trending Videos
PM Kisan Yojana 21st Installment Release Date Ahead Diwali Know PM Kisan 21 Kist Kab Aayegi
PM Kisan Yojana 21st Installment - फोटो : AdobeStock

6 हजार रुपये इस की आर्थिक सहायता को सालाना तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि डीबीटी के जरिए किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। अब तक देशभर के करोड़ों किसानों को कुल 20 किस्तों का लाभ मिल चुका है।

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़

PM Kisan Yojana 21st Installment Release Date Ahead Diwali Know PM Kisan 21 Kist Kab Aayegi
PM Kisan Yojana 21st Installment - फोटो : AdobeStock

वहीं कई किसानों को पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। किसान जानना चाहते हैं कि क्या सरकार दिवाली से पहले इस योजना की 21वीं किस्त जारी कर सकती है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्तें चार-चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती है।

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 21st Installment Release Date Ahead Diwali Know PM Kisan 21 Kist Kab Aayegi
PM Kisan Yojana 21st Installment - फोटो : AdobeStock

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त नवंबर या दिसंबर महीने में जारी कर सकती है। इस कारण संभावना है कि यह किस्त दिवाली के बाद किसानों के खाते में आ सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक किस्त जारी करने की तारीख का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां 

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 21st Installment Release Date Ahead Diwali Know PM Kisan 21 Kist Kab Aayegi
PM Kisan Yojana 21st Installment - फोटो : AdobeStock

वे किसान जिन्होंने अभी तक योजना में ई-केवाईसी और भूलेख का सत्यापन नहीं कराया है, उन्हें अगली आने वाली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा आपका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना भी जरूरी है। इसलिए योजना का लाभ लेने के लिए आपको जल्द से जल्द यह सभी आवश्यक कार्य पूरे कर लेने चाहिए।

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed