Year Ender 2022: देश में लोगों के भविष्य को सुरक्षित और बेटियों को आगे बढ़ाने की दिशा में केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। आज के समय देश के भीतर करोड़ों लोग केंद्र और राज्य सरकारों की विभिन्न योजनाओं का फायदा उठा रहे हैं। हर साल भारत सरकार विभिन्न योजनाओं में कई बड़े बदलावों को अंजाम देती रहती है। ऐसे में अगर आप भी इन योजनाओं का लाभ उठाते हैं, तो इन बदलावों के बारे में आपको पता होना चाहिए। भारत सरकार ने इस साल 2022 में भी कई बदलावों को अंजाम दिया है। देश में नागरिकों के लिए चलाई जा रही दो शानदार स्कीम प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और सुकन्या समृद्धि योजना के नियमों में बदलाव किया गया है। अगर आप भी सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठाते हैं। ऐसे में आपको इन बदलावों के बारे में पता होना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
Year Ender 2022: इस साल सरकार की इन योजनाओं में हुए बड़े बदलाव, आवेदन करने से पहले जान लें ये बातें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 08 Dec 2022 01:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन