फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑनलाइन कोई सामान मंगाया और गलत चीज आ गई? रिटर्न करने से पहले इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

Sat, 19 Sep 2026 12:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 19 Sep 2026 12:30 PM IST
सार

ऑनलाइन ऑर्डर में गलत, खराब या अलग सामान मिलने पर जल्दबाजी में पैकेज वापस न करें। सामान रिटर्न करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन
Wrong Product Delivered Check These Things Before You Return Your Online Order
सामान रिटर्न करने से पहले क्या चीजें ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Amar Ujala AI

इस बात में शायद कोई दो राय न हो कि ऑनलाइन शॉपिंग ने खरीदारी को काफी आसान बना दिया है। घर बैठे कुछ क्लिक में सामान ऑर्डर किया जा सकता है, लेकिन कई बार डिलीवरी के बाद पता चलता है कि जो सामान मंगाया था उसकी जगह कोई दूसरा प्रोडक्ट आ गया है यानी गलत सामान।



यही नहीं, कभी प्रोडक्ट का रंग या मॉडल अलग होता है, तो कभी सामान खराब या अधूरा निकलता है। ऐसी स्थिति में ज्यादातर लोग तुरंत प्रोडक्ट को रिटर्न करने का विकल्प चुन लेते हैं। पर रिटर्न करने से पहले ये जरूर जान लें कि आपको रिटर्न से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। चलिए जानते हैं इस बारे में...

Wrong Product Delivered Check These Things Before You Return Your Online Order
सामान रिटर्न करने से पहले क्या चीजें ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : AI Generated

किन बातों का ध्यान रखें?

पैकेज खोलते समय वीडियो बनाएं

  • अगर सामान गलत या खराब निकला है, तो सबसे पहले उसकी फोटो क्लिक कर लें और वीडियो बना लें
  • खासकर पैकेजिंग, शिपिंग लेबल, प्रोडक्ट और मिले हुए सामान की साफ तस्वीर रखें
  • अगर संभव हो तो पैकेज खोलने की पूरी प्रक्रिया का वीडियो भी रिकॉर्ड करें, क्योंकि अगर सामान रिटर्न करना पड़े तो ये आपके काम आ सकता है
  • ये आपके पास एक सबूत के तौर पर रह सकता है कि डिलीवरी के समय पैकेज में क्या सामान मिला था
Wrong Product Delivered Check These Things Before You Return Your Online Order
सामान रिटर्न करने से पहले क्या चीजें ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

ऑर्डर की डिटेल जरूर चेक करें

  • रिटर्न करने से पहले अपने ऑनलाइन ऑर्डर की डिटेल खोलकर देखें
  • ये चेक कर लें कि आपने कौन-सा मॉडल, रंग, साइज या वैरिएंट ऑर्डर किया था
  • कई बार ग्राहक को लगता है कि गलत सामान आया है, जबकि ऑर्डर में चुना गया वैरिएंट अलग होता है
  • इसलिए रिटर्न रिक्वेस्ट डालने से पहले ऑर्डर डिटेल की दोबारा जांच करना जरूरी है
विज्ञापन
विज्ञापन
Wrong Product Delivered Check These Things Before You Return Your Online Order
सामान रिटर्न करने से पहले क्या चीजें ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : AI Generated

पैकेजिंग और सामान संभालकर रखें

  • गलत प्रोडक्ट मिलने पर उसकी पैकेजिंग तुरंत न फेंकें
  • बॉक्स, टैग, बिल, इनवॉइस, एक्सेसरीज और दूसरे जरूरी सामान को संभालकर रखें
  • कुछ प्रोडक्ट में रिटर्न के लिए मूल पैकेजिंग या एक्सेसरीज की जरूरत हो सकती है
  • इसलिए रिटर्न पिकअप होने तक सामान को उसी स्थिति में रखना जरूरी हो जाता है
विज्ञापन
Wrong Product Delivered Check These Things Before You Return Your Online Order
सामान रिटर्न करने से पहले क्या चीजें ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

रिटर्न पॉलिसी पढ़ना जरूरी है

  • हर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और हर प्रोडक्ट की रिटर्न पॉलिसी एक जैसी नहीं होती
  • जहां कुछ चीजों पर रिटर्न उपलब्ध होता है, जबकि कुछ प्रोडक्ट में केवल रिप्लसमेंट या रिफंड का विकल्प हो सकता है
  • इसलिए रिटर्न रिक्वेस्ट डालने से पहले या सामान ऑर्डर करते समय ही संबंधित प्रोडक्ट की रिटर्ल पॉलिसी जरूर पढ़ें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed