{"_id":"660a411161e06494230a40c2","slug":"world-earth-day-2024-theme-why-earth-day-is-celebrated-on-22nd-april-2024-04-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Earth Day 2024: आखिर 22 अप्रैल के दिन ही क्यों मनाया जाता है विश्व पृथ्वी दिवस?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
World Earth Day 2024: आखिर 22 अप्रैल के दिन ही क्यों मनाया जाता है विश्व पृथ्वी दिवस?
World Earth Day 2024: हर साल 22 अप्रैल के दिन दुनियाभर में पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। पृथ्वी दिवस को मनाए जाने का उद्देश्य पर्यावरण के महत्व और उसके प्रति लोगों को जागरुक करना है। आज के समय वैश्विक ताप वृद्धि, जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण जैसी कई बड़ी समस्याएं हमारे समक्ष खड़ी हैं। ऐसे में हर साल 22 अप्रैल के दिन विश्व पृथ्वी दिवस के माध्यम से लोगों को इन समस्याओं के प्रति जागरुक किया जाता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है आखिर 22 अप्रैल के दिन ही विश्व पृथ्वी दिवस को क्यों मनाया जाता है?
22 अप्रैल के दिन ही क्यों मनाया जाता है विश्व पृथ्वी दिवस?
शांति कार्यकर्ता जॉन मैककोनेल ने साल 1969 में पहली बार यूनेस्को सम्मेलन में पृथ्वी दिवस का विचार रखा था। शुरुआत में इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य पृथ्वी पर शांति बनाए रखना और उसका सम्मान करना था।
2 of 4
World Earth Day 2024
- फोटो : iStock
इसके बाद 22 अप्रैल, 1970 में पहला पृथ्वी दिवस अमेरिका में मनाया गया। साल 1990 में डेनिस हेस ने विश्व स्तर पर इस दिन को मनाए जाने की योजना बनाई। इसमें करीब 141 देशों ने भाग लिया था।
3 of 4
World Earth Day 2024
- फोटो : Agency (File Photo)
World Earth Day 2024 Theme
हर साल पृथ्वी दिवस को एक थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल पृथ्वी दिवस की थीम 'पृथ्वी बनाम प्लास्टिक' Planet Vs Plastic है। इसके माध्यम से बढ़ते प्लास्टिक के उपयोग से मानव स्वास्थ्य को जिन जोखिमों का सामना करना पड़ रहा है। उसके प्रति लोगों को जागरुक करना है। इसके अलावा तेजी से बढ़ते प्लास्टिक प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए वैश्विक संगठनों का ध्यान इस ओर खींचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
World Earth Day 2024
- फोटो : iStock
आज के समय जिस तेजी से प्राकृतिक संसाधनों का दोहन हो रहा है। उससे पृथ्वी को काफी क्षति पहुंची है। ऐसे में पृथ्वी दिवस के माध्यम से लोगों का ध्यान उन मुद्दों की तरफ आकर्षित करना है, जिनकी वजह से प्रकृति को नुकसान पहुंच रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।