फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wireless Charging: वायरलेस चार्जिंग से कैसे चार्ज हो जाता है फोन? जानिए क्या है ये तकनीक और कैसे करती है काम

Mon, 14 Feb 2022 04:57 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 14 Feb 2022 04:57 PM IST
विज्ञापन
Wireless Charging Know what is this Wireless Charging technology and how it works
वायरलेस चार्जिंग से हवा में ही चार्ज हो जाता है फोन - फोटो : iStock

स्मार्टफोन्स में इन दिनों वायरलेस चार्जिंग का ट्रेंड खूब बढ़ा है। पहले ज्यादातर स्मार्टफोन यूज करने वाले लोग जहां भी जाते थे, चार्जिंग प्वाइंट की तलाश करने लगते थे। लेकिन वायरलेस चार्जिंग के आ जाने से स्मार्टफोन यूजर्स को चार्जिंग में काफी सहूलियत मिली है। अब ज्यादातर यूजर प्रीमियम स्मार्टफोन्स के साथ वायरलेस चार्जिंग को अपना रहे हैं। इसके लिए उन्हें अब चार्जिंग प्वाइंट के लिए परेशान नहीं होना पड़ रहा है और वो इस नई तकनीकी से ही फोन चार्ज कर ले रहे हैं। लेकिन कई यूजर्स ऐसे भी हैं, जिन्हें लगता है कि डिवाइस पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। अगर आपके भी मन में इस तरह के सवाल हैं, तो ऐसे में सबसे पहले आपको ये जानने की जरूरत है कि ये वायरलेस चार्जिंग की तकनीक कैसे काम करती है और क्या ये तकनीक डिवाइस पर बुरा असर डालती है? आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब…

Wireless Charging Know what is this Wireless Charging technology and how it works
वायरलेस चार्जिंग से हवा में ही चार्ज हो जाता है फोन - फोटो : iStock
कैसे काम करती है वायरलेस चार्जिंग?
  • जानकारों के मुताबिक वायरलेस चार्जिंग से मोबाइल को चार्ज करने के लिए खास तरह की डिवाइस का प्रयोग होता है, जिसे इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन कहते हैं। ये डिवाइस हवा में इलेक्ट्रिक एनर्जी को रिलीज करता है, इससे फोन चार्ज होता है। 
Wireless Charging Know what is this Wireless Charging technology and how it works
वायरलेस चार्जिंग से हवा में ही चार्ज हो जाता है फोन - फोटो : iStock
हवा में कैसे चार्ज हो जाता है फोन?
  • इलेक्ट्रो मैग्नेटिक इंडक्शन ऑन होने के बाद अपने चारों ओर एक मैग्नेटिक फील्ड तैयार करता है। वहीं वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करने वाले फोन में कॉपर की कॉइल होती है, जो कि मैग्नेटिक फील्ड से कनेक्ट होती है। इस मैग्नेटिक फील्ड से इलेक्ट्रिक एनर्जी तैयार होती है और फोन की बैटरी चार्ज होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Wireless Charging Know what is this Wireless Charging technology and how it works
वायरलेस चार्जिंग से हवा में ही चार्ज हो जाता है फोन - फोटो : iStock
वायरलेस चार्जिंग से फोन की बैटरी पर क्या असर पड़ता है? 
  • दरअसल, सामान्य चार्जर के मुकाबले वायरलेस चार्जिंग के दौरान फोन गर्म होता है। कुछ फोन ऐसे होते हैं जो इस गर्मी को सहन नहीं कर पाते। अगर यूजर इस बात का ध्यान नहीं रखता है तो फोन को नुकसान पहुंच सकता है। 
विज्ञापन
Wireless Charging Know what is this Wireless Charging technology and how it works
वायरलेस चार्जिंग से हवा में ही चार्ज हो जाता है फोन - फोटो : iStock
वायरलेस चार्जिंग कितनी बेहतर है?
  • वायरलेस चार्जिंग के फायदे बहुत हैं। इसके लिए आपको चार्जिंग प्वाइंट की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि जानकारों का मानना है कि ये वायर चार्जर के मुकाबले कम असरदार है, क्योंकि इसे काम करने के लिए अधिक पावर की जरूरत होती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed