फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter Tips: बिना रूम हीटर का उपयोग किए भी इन आसान तरीकों से कर सकते हैं अपने कमरे को गर्म

Mon, 18 Nov 2024 04:41 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 18 Nov 2024 04:41 PM IST
सार

आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बिना रूम हीटर की मदद के अपने कमरे को गर्म कर सकते हैं।

विज्ञापन
Winter Tips: How To Keep Room Warm Without Heater In Winter
Winter Tips - फोटो : AdobeStock

Winter Tips: दिल्ली समेत उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में इस समय सर्दियों का प्रभाव बढ़ने लगा है। बीते कुछ दिनों से कोहरा और धुंध का प्रभाव सुबह के समय से देखा जा रहा है। सर्दियां बढ़ने के बाद लोग इससे राहत पाने के लिए कई तरह के उपायों को अपना रहे हैं। सर्दियों के सीजन में रूम हीटर की सेल काफी बढ़ जाती है। लोग बड़े पैमाने पर अपने घरों में कमरे को गर्म रखने के लिए बाजार से रूम हीटर को खरीदकर लाते हैं। हालांकि, रूम हीटर थोड़ा महंगा डिवाइस होता है।



इस कारण हर कोई इसे खरीद नहीं पाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बिना रूम हीटर की मदद के अपने कमरे को गर्म कर सकते हैं। इन तरीकों से कमरे को गर्म करने पर बिजली की भी ज्यादा खपत नहीं होगी और न ही आपका ज्यादा बिजली बिल आएगा। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 

Winter Tips: How To Keep Room Warm Without Heater In Winter
Winter Tips - फोटो : AdobeStock

सर्दियों के सीजन में आपको अपने कमरे की फर्श पर रग्स बिछाकर रखना चाहिए। कमरे की फर्श काफी ठंडी होती है ऐसे में उस पर पैर रखने से काफी ठंडक का एहसास होता है। ऐसे में आप फर्श पर रग्स बिछा सकते हैं। फर्श पर रग्स को बिछाने से कमरा भी गर्म रहता है। 

Winter Tips: How To Keep Room Warm Without Heater In Winter
Winter Tips - फोटो : AdobeStock

सर्दियों के सीजन में अगर आप अपने कमरे को गर्म रखना चाहते हैं तो आपको खिड़की और दरवाजों पर भारी पर्दा लगाकर रखना चाहिए। इसे लगाने के बाद खिड़की और दरवाजों से ठंडी हवा अंदर नहीं आएगी। ऐसा करने से कमरे के भीतर गर्माहट बनी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Tips: How To Keep Room Warm Without Heater In Winter
Winter Tips - फोटो : AdobeStock

आप कमरे में गर्माहट बनाए रखने के लिए कैंडल्स का भी उपयोग कर सकते हैं। बाजार में आपको कमरे को गर्म करने वाली कैंडल्स आसानी से मिल जाएंगी। 

विज्ञापन
Winter Tips: How To Keep Room Warm Without Heater In Winter
Winter Tips - फोटो : AdobeStock

सर्दियों के सीजन में आपको अपने कमरे में नॉर्मल बेडशीट का उपयोग नहीं करना चाहिए। इसकी जगह आप वार्म बेडशीट को उपयोग में लेकर आ सकते हैं। इससे सोते समय आपको गर्माहट का एहसास होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed