Winter Business Idea In Winter: एक समय था जब महिलाएं आर्थिक रूप से पुरुषों पर निर्भर थीं पर बदलते समय के साथ इस बात में काफी बदलाव आया है। अब आर्थिक रूप से भी महिलाएं घर के पुरुषों की मदद कर रही हैं और उनके कंधे से कंधा मिलाकर चल रहीं हैं। महिलाएं खूब पढ़-लिखकर नौकरी के पेशे में आगे बढ़ रही हैं। लेकिन आज के समय में भी बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं जो काम तो करना चाहती हैं लेकिन घर से बाहर नहीं निकल सकतीं।
{"_id":"694a277760ffd9cb9103e7b3","slug":"winter-business-idea-for-woman-homemade-chyawanprash-business-full-detail-in-india-2025-12-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Winter Business Idea: सर्दियों में इस बिजनेस से होगी बंपर कमाई, घर बैठे ही शुरू करें ये काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Winter Business Idea: सर्दियों में इस बिजनेस से होगी बंपर कमाई, घर बैठे ही शुरू करें ये काम
Tue, 23 Dec 2025 03:40 PM IST
श्रुति गौड़
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 23 Dec 2025 03:40 PM IST
सार
Winter Business Idea In Winter: आज के समय में महिलाएं भी आत्मनिर्भर होना चाहती हैं। ऐसे में यहां हम आपको एक बिजनेस आइडिया देने जा रहे हैं, जिसकी मदद से महिलाएं घर बैठे पैसे कमा सकती हैं।
विज्ञापन
सर्दियों में खूब चलेगा ये बिजनेस, कम लागत में महिलाओं को मिलेगा ज्यादा मुनाफा
- फोटो : अमर उजाला
सर्दियों में खूब चलेगा ये बिजनेस, कम लागत में महिलाओं को मिलेगा ज्यादा मुनाफा
- फोटो : instagram
कितनी आएगी लागत
सबसे पहले जान लेते हैं कि घर पर ये हर्बल च्यवनप्राश बनाने के लिए आपकी लागत कितनी आएगी। तो 5 किलो च्यवनप्राश बनाने का कच्चा माल जैसे कि आंवला, अश्वगंधा, गुड़, शहद और अन्य मसाले आपको आसानी से 1,000 से 1,500 रुपये में मिल सकते हैं।
सबसे पहले जान लेते हैं कि घर पर ये हर्बल च्यवनप्राश बनाने के लिए आपकी लागत कितनी आएगी। तो 5 किलो च्यवनप्राश बनाने का कच्चा माल जैसे कि आंवला, अश्वगंधा, गुड़, शहद और अन्य मसाले आपको आसानी से 1,000 से 1,500 रुपये में मिल सकते हैं।
सर्दियों में खूब चलेगा ये बिजनेस, कम लागत में महिलाओं को मिलेगा ज्यादा मुनाफा
- फोटो : Adobe stock
5 किलो च्यवनप्राश के अगर 100-100 ग्राम के डिब्बे बनाए तो आपको इसके लिए 50 डिब्बों की जरूरत पड़ेगी, जिसकी लागत तकरीबन 800 से 1000 रुपये आएगी। इसपर लेबल चिपकाने के लिए आपको महज 400-500 रुपये का खर्च आएगा। 500 रुपये खर्च करके आप पेंप्लेट्स भी बनवाकर शहर भर में चिपकवा सकती हैं। कुल लागत की बात करें तो आपको इसके लिए 3 से 4 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दियों में खूब चलेगा ये बिजनेस, कम लागत में महिलाओं को मिलेगा ज्यादा मुनाफा
- फोटो : Adobe stock
कितना होगा मुनाफा
अब जान लेते हैं कि अगर आपने पांच किलो च्यवनप्राश से 50 डिब्बे तैयार किए हैं तो आप इसे 100-120 रुपये के हिसाब से बेच सकते हैं। हालांकि बाजार में मिलने वाला च्यवनप्राश इससे सस्ता आता है, लेकिन आज के समय में लोग हर्बल चीजों को प्राथमिकता दे रहे हैं, इसलिए आप अपनी लागत के हिसाब से कीमत रख सकते हैं। जैसे कि अगर आपने दाम 120 रखा तो आपकी कमाई होगी 6000 रुपये। जिसमें आपका मुनाफा भी शामिल है।

कैसी रखें पैकेजिंग
ये हमेशा ध्यान रखें कि पहला इंप्रेशन अगर अच्छा होगा, तो लोग दोबारा आपसे ऑर्डर जरूर करेंगे। इसलिए च्यवनप्राश की पैकेजिंग तो थोड़ा क्लासी रखें। इसके लिए आप कांच के कंटेनर या फिर एल्युमिनियम कंटेनर का इस्तेमाल करें। प्लास्टिक के डिब्बे से बचें, ये हेल्थ को नुकसान पहुंचाता है।