Post Office Recurring Deposit Scheme: भारत में कई लोग पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं में निवेश करते हैं। पोस्ट ऑफिस की ये बचत योजनाएं सुरक्षित निवेश विकल्पों में आती हैं। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इसका नाम पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम है।
यह बचत योजना उन निवेशकों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प है, जो जोखिम से दूर रहकर एक निश्चित रिटर्न पाना चाहते हैं। पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट योजना पूरी तरह से सरकार द्वारा समर्थित है। इस कारण इसमें निवेश किया गया पैसा सुरक्षित रहता है।
इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें आप अलग-अलग अवधि के लिए अपना खाता खोल सकते हैं। इसके अलावा हर अवधि पर ब्याज दर भी अलग-अलग तय की गई है।
2 of 5
Investment
- फोटो : AdobeStock
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम में ब्याज दरें निवेश अवधि के अनुसार तय होती हैं। 1 साल के निवेश पर 6.9 प्रतिशत, 2 साल के निवेश पर 7 प्रतिशत, 3 साल के निवेश पर 7.1 प्रतिशत और 5 साल की अवधि के लिए 7.5 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलता है। खासतौर पर 5 साल की टाइम डिपॉजिट स्कीम उन लोगों को आकर्षित करती है जो लंबी अवधि के लिए निवेश करके उस पर अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं।
Mutual Fund: म्यूचुअल फंड कितने प्रकार के होते हैं? जानिए किसमें मिलता है आपको सबसे ज्यादा रिटर्न
3 of 5
Investment
- फोटो : AdobeStock
अगर कोई निवेशक 5 साल के लिए 4.5 लाख रुपये का निवेश इस स्कीम में करता है, तो 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर के हिसाब से मैच्योरिटी पर उसे कुल 6,52,477 रुपये मिलेंगे। इसमें से करीब 2,02,477 रुपये केवल ब्याज के रूप में होंगे।
Winter Bike Tips: ठंड में बाइक चलाना है खतरनाक! जरूर जान लें ये बातें नहीं तो हो सकता है बड़ा हादसा
4 of 5
Investment
- फोटो : AdobeStock
आप बिना किसी जोखिम के इस स्कीम में निवेश करके 2 लाख रुपये से अधिक ब्याज के रूप में कमा सकते हैं। इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें आपको इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के अंतर्गत टैक्स में छूट भी दी जाती है।
WhatsApp: व्हाट्सएप यूजर्स इस भूतिया स्कैम से हो जाएं सावधान, बिना ओटीपी के हैक हो सकता है आपका अकाउंट
5 of 5
Investment
- फोटो : AdobeStock
पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में आप सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरह से अपना खाता खुलवा सकते हैं। योजना में आप न्यूनतम 1 हजार रुपये निवेश कर सकते हैं वहीं अधिकतम निवेश राशि की कोई सीमा तय नहीं की गई है। यानी आप जितना अधिक निवेश करेंगे उतना अच्छा रिटर्न मिलेगा।
Business Ideas: इस बिजनेस से देश में कई लोग कर रहे बंपर कमाई, कम लागत में आप भी कर सकते हैं शुरू