फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WiFi Tips: स्लो वाई-फाई की स्पीड हो सकती है तेज, बस आपको करने होंगे ये कुछ काम

Sat, 18 Feb 2023 09:33 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 18 Feb 2023 09:33 AM IST
विज्ञापन
WiFi Tips Boost Your Slow Wi-Fi Speed With These Simple Steps
स्लो वाई-फाई की स्पीड बढ़ाने के तरीके - फोटो : Istock

Tips For WiFi: आज के समय में बिना इंटरनेट तो कुछ हो ही नहीं पाता है। अगर थोड़ी देर के लिए मोबाइल का इंटरनेट बंद हो जाए, तो लोगों को मोबाइल फोन अच्छा ही नहीं लगता है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि इंटरनेट के बिना आप सोशल मीडिया नहीं चला सकते, ऑनलाइन गेम नहीं खेल सकते, दफ्तर के काम अटक जाते हैं आदि। वहीं, अब तो लोग अपने घरों में वाई-फाई भी लगवा रहे हैं। वैसे तो वाई-फाई की स्पीड मोबाइल इंटरनेट से काफी तेज होती है। पर कभी न कभी आपने ये नोटिस किया होगा कि आपके वाई-फाई की स्पीड स्लो हो गई है और कई लोगों को इस समस्या से लगभग रोजाना ही दो-चार होना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो चलिए कुछ तरीके जानते हैं जो आपके स्लो वाई-फाई की स्पीड को तेज करने में मदद कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

WiFi Tips Boost Your Slow Wi-Fi Speed With These Simple Steps
स्लो वाई-फाई की स्पीड बढ़ाने के तरीके - फोटो : istock

स्लो वाई-फाई की स्पीड बढ़ाने के लिए इन बातों का रख सकते हैं ध्यान:-

पासवर्ड

  • कई लोग अपने वाई-फाई का पासवर्ड मजबूत नहीं बनाते हैं और एकदम ऐसे ही नॉर्मल सीधा सपाट बना देते हैं। जैसे- 123456, 9876543 आदि। ऐसे में आसपास के कोई भी लोग आपको बिना बताएं आपके वाई-फाई नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे आपके इंटरनेट की स्पीड एकदम स्लो हो सकती है। इसलिए हमेशा मजबूत पासवर्ड बनाएं।
WiFi Tips Boost Your Slow Wi-Fi Speed With These Simple Steps
स्लो वाई-फाई की स्पीड बढ़ाने के तरीके - फोटो : Istock

राउटर के आगे सामान न रखें

  • अगर आप चाहते हैं कि आपको इंटरनेट की स्पीड तेज मिले, तो इसके लिए आपको राउटर को सही जगह पर रखना होगा। किसी सामान के पीछे राउटर न रखें और न ही राउटर के आगे कुछ रखें। वरना आपके इंटरनेट की स्पीड कम हो सकती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें
विज्ञापन
विज्ञापन
WiFi Tips Boost Your Slow Wi-Fi Speed With These Simple Steps
स्लो वाई-फाई की स्पीड बढ़ाने के तरीके - फोटो : Istock

राउटर को साही जगह पर रखें

  • आपने कई बार देखा होगा या आपने भी शायद ऐसा ही किया हो कि अपने राउटर को जमीन पर रखा हो। अगर आपने ऐसा किया है, तो न करें। फर्श पर राउटर रखने से इंटरनेट की स्पीड पर असर पड़ता है। इसलिए ऐसा न करें।
विज्ञापन
WiFi Tips Boost Your Slow Wi-Fi Speed With These Simple Steps
स्लो वाई-फाई की स्पीड बढ़ाने के तरीके - फोटो : Istock

एंटीना का ध्यान रखें

  • राउटर के एंटीना के जरिए आप वाई-फाई कनेक्ट करके तेज स्पीड का इंटरनेट चला पाते हैं। इसलिए कभी भी इन एंटीना को इधर-उधर कहीं भी न घुमाएं। इन्हें झुकाने की जगह एकदम सीधा रखें, ताकि आपको तेज स्पीड मिल सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed