फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Why We sign On The Back Side Of Cheque Know The Reason Here

जानना जरूरी: आखिर चेक के पीछे क्यों किया जाता है साइन? जानिए क्या है वजह

Mon, 06 May 2024 06:16 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 06 May 2024 06:16 PM IST
सार

क्या कभी आपने इस सवाल पर विचार किया है कि आखिर चेक के पीछे साइन कराने की क्या वजह है? अगर आप इस विषय के बारे में नहीं जानते हैं। ऐसे में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Why We sign On The Back Side Of Cheque Know The Reason Here
Cheque - फोटो : Istock

विस्तार

डिजिटल युग आने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। बैंकिंग क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा है। आज के समय बड़े पैमाने पर लोग ऑनलाइन लेनदेन कर रहे हैं। हालांकि, ऑनलाइन लेनदेन बढ़ने के बाद भी कई लोग चेक के जरिए पैसे एक दूसरे को भेजते हैं। अक्सर जब हम लोग चेक से लेनदेन करते हैं। उस दौरान चेक के पीछे साइन कराए जाते हैं। हालांकि, आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि साइन केवल बियरर चेक के पीछे कराए जाते हैं। ऑर्डर चेक के पीछे साइन करना जरूरी नहीं होता है। वहीं क्या कभी आपने इस सवाल पर विचार किया है कि आखिर चेक के पीछे साइन कराने की क्या वजह है? अगर आप इस विषय के बारे में नहीं जानते हैं। ऐसे में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन

बियरर चेक से यह खतरा रहता है कि अगर किसी को यह चेक रास्ते में गिरा हुआ मिल जाए या इसे चोरी कर लिया जाए, तो गलत व्यक्ति बैंक में जाकर इससे पैसे निकाल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी चीज को ध्यान में रखते हुए बैंक बियरर चेक पर साइन करवाता है। इससे यह सुनिश्चित हो जाता है कि बैंक की ओर से पैसों को दे दिया गया है। वहीं अगर रकम 50 हजार रुपये से ज्यादा होती है। 

विज्ञापन

इस स्थिति में बैंक पैसे लेने आए शख्स से एंड्रेस प्रूफ की भी मांग करता है। इसके बाद ही वह संबंधित व्यक्ति को पैसे देता है। बैंक, चेक में आगे किए गए साइन को डबल श्योर होने के लिए भी व्यक्ति को चेक के पीछे साइन करने के लिए कहता है। 

PM Kisan Yojana: सरकार इन किसानों के खाते में नहीं भेजेगी 17वीं किस्त, लाभ पाने के लिए तुरंत करें ये काम

अगर चेक से कोई फ्रॉड होता है। ऐसे में बैंक के ऊपर कोई जिम्मेदारी नहीं आती है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते व्यक्ति से चेक पर साइन करवाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed