PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। देशभर में करोड़ों किसान भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी स्कीम का लाभ उठा रहे हैं। हाल ही में 28 फरवरी, 2024 को केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त को महाराष्ट्र में आयोजित एक खास कार्यक्रम में जारी किया था।
देशभर में कई किसान ऐसे हैं, जो गलत ढंग से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। ऐसे में सरकार अपात्र किसानों के प्रति काफी सख्त हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन किसानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
2 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Istock
वे किसान जिन्होंने योजना में अभी तक अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। उनको अगली आने वाली 17वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। स्कीम का लाभ पाने के लिए आपको जल्द से जल्द इस जरूरी कार्य को करा लेना चाहिए।
3 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Istock
इसके अलावा जिन किसानों ने अभी तक योजना में अपने भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। उनको भी अगली आने वाली 17वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। 17वीं किस्त का लाभ पाने के लिए आपको इस जरूरी कार्य को भी करा लेना चाहिए।
Business Ideas: टी-शर्ट प्रिंटिंग का यह बिजनेस बना सकता है आपको मालामाल, ऐसे करें शुरुआत
4 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Istock
वहीं जिन किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करते समय किसी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज की थी। उनके खाते में भी 17वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे।
5 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Istock
अगर आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी कोई शिकायत है या कोई मदद लेना चाहते हैं। ऐसे में आप इन हेल्पलाइन नंबरों 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।