आपने शायद ध्यान दिया होगा कि आप बाइक चलाने के बाद जैसे ही आप इंजन बंद करते हैं, कई बार उसमें से कुछ समय तक हल्की टिक-टिक या टक-टक जैसी आवाज सुनाई देती है।
{"_id":"6aab4c3c1e82be1f9e0933d3","slug":"why-does-a-bike-make-a-ticking-sound-after-it-is-turned-off-bike-band-hone-ke-baad-tik-tik-ki-awaj-kyo-krti-h-2026-09-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाइक बंद करने के बाद क्यों आती है उसमें से टिक-टिक की आवाज? ज्यादातर लोग नहीं जानते कारण","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बाइक बंद करने के बाद क्यों आती है उसमें से टिक-टिक की आवाज? ज्यादातर लोग नहीं जानते कारण
Thu, 17 Sep 2026 03:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 17 Sep 2026 03:01 PM IST
सार
बाइक चलाने के बाद इंजन बंद करने पर कुछ समय तक टिक-टिक की आवाज क्यों आती है? क्या आपने कभी इसके पीछे के कारण को जानना चाहा? आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
बाइक बंद करते ही टिक-टिक की आवाज क्यों आती है?
- फोटो : Amar Ujala AI
बाइक बंद करते ही टिक-टिक की आवाज क्यों आती है?
- फोटो : Adobestock
बाइक बंद करने के बाद टिक-टिक की आवाज क्यों आती है?
- दरअसल, बाइक के इंजन और एग्जॉस्ट सिस्टम के कई हिस्से चलने के दौरान काफी गर्म हो जाते हैं
- इंजन में पेट्रोल जलने की प्रक्रिया लगातार गर्मी पैदा करती है
- इस गर्मी का असर इंजन के धातु वाले हिस्सों के साथ-साथ एग्जॉस्ट पाइप और मफलर पर भी पड़ता है
बाइक बंद करते ही टिक-टिक की आवाज क्यों आती है?
- फोटो : Royal Enfield
- बाइक बंद करने के बाद पेट्रोल इस्तेमाल होना या पेट्रोल जलना रुक जाता है
- इसके बाद इंजन और एग्जॉस्ट सिस्टम धीरे-धीरे ठंडे होने लगते हैं
- ठंडा होते समय धातु के ये हिस्से बहुत मामूली रूप से सिकुड़ते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक बंद करते ही टिक-टिक की आवाज क्यों आती है?
- फोटो : Ducati
- इसी दौरान अलग-अलग धातु के हिस्सों में होने वाला विस्तार और संकुचन हल्की आवाज पैदा कर सकता है
- और ये आवाज आपको टिक-टिक के रूप में सुनाई देती है
- खासकर बाइक को कुछ देर चलाने, ट्रैफिक में चलने या ज्यादा दूरी तय करने के बाद ये आवाज ज्यादा स्पष्ट सुनाई दे सकती है
विज्ञापन
बाइक बंद करते ही टिक-टिक की आवाज क्यों आती है?
- फोटो : Royal Enfield
- इसका एक कारण ये भी है कि एग्जॉस्ट सिस्टम इंजन से निकलने वाली गर्म गैसों के सीधे संपर्क में रहता है
- इसलिए बाइक बंद होने के बाद मफलर और एग्जॉस्ट पाइप के ठंडा होने की प्रक्रिया के दौरान भी आवाज आ सकती है
नोट:- सिर्फ हल्की टिक-टिक की आवाज आना आमतौर पर चिंता की बात नहीं है, लेकिन आवाज अलग आ रही है या बाइक चलते समय आवाज कर रही है तो आपको बाइक को मेकैनिक को दिखाना पड़ सकता है।