फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाइक बंद करने के बाद क्यों आती है उसमें से टिक-टिक की आवाज? ज्यादातर लोग नहीं जानते कारण

Thu, 17 Sep 2026 03:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 17 Sep 2026 03:01 PM IST
सार

बाइक चलाने के बाद इंजन बंद करने पर कुछ समय तक टिक-टिक की आवाज क्यों आती है? क्या आपने कभी इसके पीछे के कारण को जानना चाहा? आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।

विज्ञापन
Why Does a Bike Make a Ticking Sound After It Is Turned Off bike band hone ke baad tik tik ki awaj kyo krti h
बाइक बंद करते ही टिक-टिक की आवाज क्यों आती है? - फोटो : Amar Ujala AI

आपने शायद ध्यान दिया होगा कि आप बाइक चलाने के बाद जैसे ही आप इंजन बंद करते हैं, कई बार उसमें से कुछ समय तक हल्की टिक-टिक या टक-टक जैसी आवाज सुनाई देती है।

इसे सुनकर कई लोग समझते हैं कि इंजन में कोई खराबी आ गई है, लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। बल्कि, इसके पीछे कुछ और कारण होता है जिसके बारे में अधिकतर लोग नहीं जानते हैं। चलिए जानते हैं बाइक बंद करने के बाद उसमें से टिक-टिक की आवाज क्यों आती है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Why Does a Bike Make a Ticking Sound After It Is Turned Off bike band hone ke baad tik tik ki awaj kyo krti h
बाइक बंद करते ही टिक-टिक की आवाज क्यों आती है? - फोटो : Adobestock

बाइक बंद करने के बाद टिक-टिक की आवाज क्यों आती है?

  • दरअसल, बाइक के इंजन और एग्जॉस्ट सिस्टम के कई हिस्से चलने के दौरान काफी गर्म हो जाते हैं
  • इंजन में पेट्रोल जलने की प्रक्रिया लगातार गर्मी पैदा करती है
  • इस गर्मी का असर इंजन के धातु वाले हिस्सों के साथ-साथ एग्जॉस्ट पाइप और मफलर पर भी पड़ता है
Why Does a Bike Make a Ticking Sound After It Is Turned Off bike band hone ke baad tik tik ki awaj kyo krti h
बाइक बंद करते ही टिक-टिक की आवाज क्यों आती है? - फोटो : Royal Enfield
  • बाइक बंद करने के बाद पेट्रोल इस्तेमाल होना या पेट्रोल जलना रुक जाता है
  • इसके बाद इंजन और एग्जॉस्ट सिस्टम धीरे-धीरे ठंडे होने लगते हैं
  • ठंडा होते समय धातु के ये हिस्से बहुत मामूली रूप से सिकुड़ते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Why Does a Bike Make a Ticking Sound After It Is Turned Off bike band hone ke baad tik tik ki awaj kyo krti h
बाइक बंद करते ही टिक-टिक की आवाज क्यों आती है? - फोटो : Ducati
  • इसी दौरान अलग-अलग धातु के हिस्सों में होने वाला विस्तार और संकुचन हल्की आवाज पैदा कर सकता है
  • और ये आवाज आपको टिक-टिक के रूप में सुनाई देती है
  • खासकर बाइक को कुछ देर चलाने, ट्रैफिक में चलने या ज्यादा दूरी तय करने के बाद ये आवाज ज्यादा स्पष्ट सुनाई दे सकती है
विज्ञापन
Why Does a Bike Make a Ticking Sound After It Is Turned Off bike band hone ke baad tik tik ki awaj kyo krti h
बाइक बंद करते ही टिक-टिक की आवाज क्यों आती है? - फोटो : Royal Enfield
  • इसका एक कारण ये भी है कि एग्जॉस्ट सिस्टम इंजन से निकलने वाली गर्म गैसों के सीधे संपर्क में रहता है
  • इसलिए बाइक बंद होने के बाद मफलर और एग्जॉस्ट पाइप के ठंडा होने की प्रक्रिया के दौरान भी आवाज आ सकती है

नोट:- सिर्फ हल्की टिक-टिक की आवाज आना आमतौर पर चिंता की बात नहीं है, लेकिन आवाज अलग आ रही है या बाइक चलते समय आवाज कर रही है तो आपको बाइक को मेकैनिक को दिखाना पड़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed