अगर जूते पहनने के कुछ समय बाद उनमें से बदबू आने लगे तो ज्यादातर लोग इसकी वजह पैरों के पसीने को मानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि जूते उतारकर रखने के बाद भी कुछ दिनों में उनकी बदबू बढ़ सकती है? दरअसल, इसकी वजह सिर्फ पसीना नहीं बल्कि जूतों के अंदर की नमी और उन्हें रखने का तरीका भी हो सकता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
काम की बात: जूतों की बदबू से हैं परेशान? कहीं आप इन्हें रखने में तो नहीं कर रहे ये गलती
Shoes Smell Bad: जूतों से आने वाली बदबू की वजह सिर्फ पैरों का पसीना नहीं है। जूते लंबे समय तक बंद रहना, नमी जमा होना और अंदर बैक्टीरिया बढ़ना भी इसकी बड़ी वजह हो सकती है।
जूतों में नमी रह जाना
पैरों में पसीना आना सामान्य बात है। जब यही नमी जूतों के अंदर चली जाती है और जूते पहनने के बाद उन्हें ठीक से सूखने का मौका नहीं मिलता, तो अंदर का माहौल नम बना रहता है। खासकर बंद जूतों में हवा का आना-जाना कम होता है। इससे बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया के बढ़ने के लिए अनुकूल माहौल बन सकता है।
जूते पहनकर सीधे अलमारी में रखना
कई लोग बाहर से आने के बाद जूते उतारकर सीधे रैक या अलमारी में रख देते हैं। अगर जूते थोड़े भी नम हैं तो उन्हें बंद जगह में रखने से नमी बाहर नहीं निकल पाती। कुछ समय बाद यही नमी जूतों में सीलन जैसी गंध पैदा कर सकती है। इसलिए जूते उतारने के बाद उन्हें थोड़ी देर खुली और हवादार जगह पर रखना बेहतर है।
मोजे भी हो सकते हैं वजह
सिर्फ जूते ही नहीं, गंदे या लंबे समय तक पहने गए मोजे भी बदबू की वजह बन सकते हैं। पसीना, त्वचा की मृत कोशिकाएं और बैक्टीरिया मोजों में जमा होते हैं। इन्हें बार-बार पहनने या पूरी तरह सूखे बिना इस्तेमाल करने से जूतों में भी बदबू पहुंच सकती है।
जूते गीले होने पर पहनना
बारिश के मौसम में जूते भीग जाना आम बात है। लेकिन उन्हें पूरी तरह सुखाए बिना दोबारा पहनने से बदबू और नमी दोनों बढ़ सकती हैं। गीले जूतों को पहले अच्छी तरह हवा में सुखाना चाहिए। बहुत तेज गर्मी या सीधे तेज धूप में लंबे समय तक रखने के बजाय सामग्री के हिसाब से सावधानी से सुखाना बेहतर रहता है।
जूतों की सफाई न करना
जूते बाहर से साफ दिख रहे हों, इसका मतलब यह नहीं कि वे अंदर से भी साफ हैं। तलवे और अंदरूनी हिस्से में धूल, पसीना और दूसरी गंदगी जमा हो सकती है। समय-समय पर जूतों को साफ करना और निर्माता के निर्देश के मुताबिक धोना या सुखाना जरूरी है। अगर बदबू बार-बार आती है तो सबसे पहले जूतों को अच्छी तरह सुखाएं, मोजे रोज बदलें और जूतों को लगातार कई दिन बिना सुखाए न पहनें। अगर पैरों में लगातार खुजली, छिलना या ज्यादा पसीना आने जैसी समस्या भी हो तो डॉक्टर से सलाह लेजूते बाहर से साफ दिख रहे हों, इसका मतलब यह नहीं कि वे अंदर से भी साफ हैं। तलवे और अंदरूनी हिस्से में धूल, पसीना और दूसरी गंदगी जमा हो सकती है। समय-समय पर जूतों को साफ करना और निर्माता के निर्देश के मुताबिक धोना या सुखाना जरूरी है। अगर बदबू बार-बार आती है तो सबसे पहले जूतों को अच्छी तरह सुखाएं, मोजे रोज बदलें और जूतों को लगातार कई दिन बिना सुखाए न पहनें। अगर पैरों में लगातार खुजली, छिलना या ज्यादा पसीना आने जैसी समस्या भी हो तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।
टिफिन में रखा खाना कब हो जाता है खराब? बच्चों के पैरेंट्स भूलकर भी न करें ये गलती
जानना जरूरी: लोक अदालत में चालान निपटाना है? पहले ये काम कर लें, वरना पहुंचकर भी हो सकती है परेशानी