फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Refrigerator Tips: क्या आप भी फ्रिज पर बिछाते हैं कवर? जरूर जान लें यह बात

Tue, 04 Aug 2026 07:06 PM IST
संकल्प प्रकाश सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प प्रकाश सिंह Updated Tue, 04 Aug 2026 07:06 PM IST
सार

अगर आप भी अपने फ्रिज को साफ-सुथरा और नया दिखाने के लिए उस पर कवर बिछाते हैं, तो आपको एक जरूरी बात के बारे में जान लेना चाहिए। 

विज्ञापन
Why Covering Your Refrigerator Can Reduce Its Performance And Increase Electricity Bills
Fridge - फोटो : AI Generated

अक्सर देखने को मिलता है कि भारत के कई घरों में नया रेफ्रिजरेटर खरीदने के बाद उस पर कपड़े का कवर या प्लास्टिक शीट लोग बिछाते हैं। ऐसा कई लोग धूल, दाग और खरोंच से फ्रिज को बचाने के लिए करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आपको कुछ बातों के बारे में पता होना चाहिए। यह आदत लंबे समय में फ्रिज की कार्यक्षमता पर असर डाल सकती है। आधुनिक रेफ्रिजरेटर को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि वह कूलिंग प्रक्रिया के दौरान पैदा होने वाली गर्मी को आसानी से बाहर निकाल सके। अगर इस प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा आती है, तो मशीन को सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इसका सीधा असर मशीन की परफॉर्मेंस और बिजली की खपत दोनों पर पड़ सकता है। 

Why Covering Your Refrigerator Can Reduce Its Performance And Increase Electricity Bills
Fridge - फोटो : AdobeStock

रेफ्रिजरेटर के अंदर जो कंप्रेसर होता है वह लगातार ठंडक बनाए रखने के लिए काम करता है। इस प्रक्रिया में उत्पन्न गर्मी को बाहर निकलने के लिए पर्याप्त जगह और हवा की जरूरत होती है। नए मॉडल के कई फ्रिज में हीट डिसिपेशन सिस्टम ऊपर और साइड पैनल के भीतर एकीकृत होता है। अगर आप फ्रिज के ऊपर मोटा कवर बिछा देते हैं, तो गर्मी बाहर निकलने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

Why Covering Your Refrigerator Can Reduce Its Performance And Increase Electricity Bills
Fridge - फोटो : AdobeStock

अगर रेफ्रिजरेटर के आसपास पर्याप्त वेंटिलेशन नहीं मिलता, तो इस स्थिति में कंप्रेसर को निर्धारित तापमान बनाए रखने के लिए अधिक समय तक चलना पड़ता है। लगातार अतिरिक्त लोड पड़ने से इसकी कार्यक्षमता धीरे-धीरे कम हो सकती है। इस कारण आपको फ्रिज के ऊपर भारी सामान रखने या मोटा कवर बिछाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से मशीन पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Why Covering Your Refrigerator Can Reduce Its Performance And Increase Electricity Bills
Fridge - फोटो : AdobeStock

अगर ऐसी स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है, तो महंगे रिपेयर की जरूरत भी पड़ सकती है। फ्रिज पर कवर लगाने का एक असर बिजली की खपत पर भी देखने को मिलता है। मशीन को ठंडक बनाए रखने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है, तो इस स्थिति में बिजली की खपत बढ़ सकती है। इसके अलावा अगर कवर के कारण नमी लंबे समय तक फ्रिज की बाहरी सतह पर बनी रहती है, तो धातु वाले हिस्सों पर जंग लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। 

विज्ञापन
Why Covering Your Refrigerator Can Reduce Its Performance And Increase Electricity Bills
Fridge - फोटो : AdobeStock

अगर आप चाहते हैं कि आपका रेफ्रिजरेटर लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन करे, तो उसे आपको पर्याप्त खुली जगह में रखना चाहिए। फ्रिज के चारों ओर हवा के आने-जाने का रास्ता खुला होना चाहिए और उसके ऊपर मोटा कवर या भारी सामान रखने से बचना चाहिए। अगर आपके घर पर फ्रिज है, तो आपको इस बारे में पता होना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed