फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैंक होम लोन: ज्वाइंट होम लोन में एक पार्टनर की मौत के बाद कौन भरेगा EMI? जानें क्या कहता है बैंक का नियम

Thu, 03 Sep 2026 02:52 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 03 Sep 2026 02:52 PM IST
सार

Joint Home Loan EMI After Death: कई बार जब लोग ज्वाइंट होम लोन लेते हैं तो उनके दिमाग में कई तरह के सवाल आते हैं। इसी कड़ी में एक बड़ा सवाल ये आता है कि ज्वाइंट होम लोन लेने के बाद अगर पार्टनर की मृत्यु हो जाती है तो लोन चुकाने की जिम्मेदारी किसकी होगी। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Who Pays EMI After the Death of a Co-Borrower in a Joint Home Loan? Know the Bank Rules and Legal Obligations
ज्वाइंट होम लोन ईएमआई नियम - फोटो : AI

Legal Liability Of Loan: आज के समय में अपने सपनों का आशियाना खरीदने के लिए कई लोग पति-पत्नी या परिवार के किसी अन्य सदस्य के साथ मिलकर ज्वाइंट होम लोन लेते हैं। बैंक से एक साथ मिलकर लोन लेना आसान तो होता है, लेकिन कई बार अचानक किसी अनहोनी या पार्टनर की मृत्यु जैसी गंभीर स्थिति में लोगों के सामने यह बड़ा सवाल खड़ा हो जाता है कि अब आगे की ईएमआई कौन भरेगा। 



सबसे पहले ये समझना जरूरी है कि किसी भी पार्टनर के मौत से बैंक लोन माफ नहीं करती है। इस तरह के वित्तीय संकट के समय बैंक के नियम क्या कहते हैं और परिवार को किन बातों की जानकारी होनी चाहिए, यह जानना हर लोन लेने वाले के लिए बहुत जरूरी है। आइए इस लेख में समझते हैं कि ऐसे हालात में लोन का भुगतान कैसे होता है।

Who Pays EMI After the Death of a Co-Borrower in a Joint Home Loan? Know the Bank Rules and Legal Obligations
क्या गारंटर की कानूनी जिम्मेदारी होती है? - फोटो : ani

को-बॉरोअर की क्या कानूनी जिम्मेदारी होती है?

  • ज्वाइंट होम लोन लेते समय सभी साझेदारों की संयुक्त जिम्मेदारी होती है।
  • अगर किसी एक पार्टनर की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो जाती है, तो लोन चुकाने की कानूनी जिम्मेदारी सीधे तौर पर जीवित बचे सह-आवेदक यानी को-बॉरोअर पर आ जाती है।
Who Pays EMI After the Death of a Co-Borrower in a Joint Home Loan? Know the Bank Rules and Legal Obligations
क्रेडिट शील्ड इंश्योरेंस का बड़ा फायदा - फोटो : Freepik

क्रेडिट शील्ड इंश्योरेंस का बड़ा फायदा

  • आजकल कई बैंक लोन देते समय ही ग्राहकों को क्रेडिट शील्ड या होम लोन इंश्योरेंस लेने का विकल्प देते हैं।
  • अगर बीमा लिया गया है, तो ऐसी अनहोनी होने पर बीमा कंपनी बचा हुआ पूरा लोन खुद चुका देती है और परिवार पर ईएमआई का बोझ नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Who Pays EMI After the Death of a Co-Borrower in a Joint Home Loan? Know the Bank Rules and Legal Obligations
क्या कानूनी वारिसों को पूरा लोन चुकाना होता है? - फोटो : Adobe Stock

क्या कानूनी वारिसों को पूरा लोन चुकाना होता है?

  • अगर लोन के साथ कोई बीमा नहीं लिया गया था, तो मृत व्यक्ति का कर्ज चुकाने की जिम्मेदारी उसके कानूनी वारिसों पर आ जाती है।
  • हालांकि, कानूनी वारिस अपनी जेब से मृतक का पूरा कर्ज चुकाने के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार नहीं होते हैं, बल्कि उनकी जिम्मेदारी सिर्फ उतनी ही होती है जितनी संपत्ति या एस्टेट उन्हें विरासत में मिली है।
  • एक और जरूरी बात यह है कि बैंक प्रॉपर्टी की नीलामी करने से पहले परिवार को लोन रीस्ट्रक्चर करने या समय बढ़ाने का उचित मौका देता है।
विज्ञापन
Who Pays EMI After the Death of a Co-Borrower in a Joint Home Loan? Know the Bank Rules and Legal Obligations
किसी भी एक पार्टनर की मौत के बाद क्या करना चाहिए? - फोटो : Freepik
किसी भी एक पार्टनर की मौत के बाद क्या करना चाहिए?
  • ऐसी किसी भी दुखद परिस्थिति के तुरंत बाद परिवार को बिना डरे बैंक से संपर्क करना चाहिए।
  • बैंक के नियमों के तहत या तो समय सीमा बढ़ाई जा सकती है या फिर परिवार की आर्थिक स्थिति को देखकर लोन की किस्त को आसान बनाया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed