फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Loan Alert: मृत्यु के बाद किसे चुकाना पड़ता है लोन का बकाया? यहां समझ लें पूरा गणित

Mon, 26 Sep 2022 03:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 26 Sep 2022 03:34 PM IST
विज्ञापन
Who is Responsible for Loan after Death Know What happens to Loans if the borrower Dies
मृत्यु के बाद किसे भरना पड़ता है लोन - फोटो : istock

Tips for Loan: अगर आपको कुछ भी सामान खरीदना है, तो इसके लिए आपको पैसे खर्च करने पड़ते हैं। इसके लिए लोग नौकरी या बिजनेस आदि करते हैं, जिससे उनकी आजीविका चलते रहे। लेकिन कई मर्तबा ऐसे काम सामने आ जाते हैं, जिनको करने के लिए काफी पैसों की जरूरत होती है और फिर लोगों के सामने एक ही रास्ता बचता है और वो काम है लोन। लेकिन ये हम सब जानते हैं कि लोन लेना तो आसान है पर इसे चुकाना मुश्किल है। इसलिए ज्यादातर लोग इससे बचते हुए नजर आतै हैं, लेकिन जिन्हें जरूरत होती है वो इसे लेते हैं। पर आपने कभी ये सोचा है कि अगर लोन लेने वाले व्यक्ति की किसी कारण से मृत्यु हो जाती है, तो फिर उसका बकाया बैंक को कौन वापस करेगा? शायद नहीं, तो चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Who is Responsible for Loan after Death Know What happens to Loans if the borrower Dies
मृत्यु के बाद किसे भरना पड़ता है लोन - फोटो : iStock

क्रेडिट कार्ड का बकाया कौन देगा?

  • क्रेडिट कार्ड के बारे में आपको जान लेना चाहिए कि ये अनसिक्योर्ड लोन की कैटेगरी में आता है, जिसे हम असुरक्षित लोन के रूप में जानते हैं। ऐसे में अगर कार्डधारक की मृत्यु हो जाती है, तो फिर बैंक किसी से भी कोई बकाया राशि नहीं ले सकता है।
Who is Responsible for Loan after Death Know What happens to Loans if the borrower Dies
मृत्यु के बाद किसे भरना पड़ता है लोन - फोटो : Istock

पर्सनल लोन के बारे में जान लें

  • इस लोन को सुरक्षित लोन नहीं माना जाता है, जिसके कारण ये अनसिक्योर्ड लोन की कैटेगरी में आता है। ऐसे में अगर इस लोन को लेने वाले व्यक्ति का निधन हो जाता है, तो फिर बैंक किसी उत्तराधिकारी और कानूनी वारिस से बकाया नहीं ले सकता और न ही किसी को लोन भरने के लिए मजबूर कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Responsible for Loan after Death Know What happens to Loans if the borrower Dies
मृत्यु के बाद किसे भरना पड़ता है लोन - फोटो : istock

होम लोन कौन देगा?

  • अगर आपने होम लोन लिया है, तो आपका जानना जरूरी है कि ये एक सुरक्षित लोन होता है। इसमें को-एप्लिकेंट का भी प्रावधान होता है, जिससे बैंक लोन लेने वाले व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद बकाया लेता है। वही, कई मामलों में लोन लेते समय ही इंश्योरेंस भी कर दिया जाता है, तो फिर ग्राहक की मृत्यु होने पर बैंक इंश्योरेंस से पैसे ले लेता है।
विज्ञापन
Who is Responsible for Loan after Death Know What happens to Loans if the borrower Dies
मृत्यु के बाद किसे भरना पड़ता है लोन - फोटो : istock
  • यहां तक कि बैंक ग्राहक की संपत्ति को बेचकर भी अपने लोन का बकाया ले लेता है। इसके अलावा सरफैसी एक्ट के तहत ग्राहक की संपत्ति की नीलामी करके भी अपने बचे हुए लोन के पैसे वापस ले सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed