फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: क्या आप जानते हैं कौन लोग नहीं बनवा सकते आयुष्मान कार्ड? यहां जानें

Mon, 18 Nov 2024 02:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 18 Nov 2024 02:26 PM IST
सार

आयुष्मान भारत योजना को भारत सरकार चलाती है जिसका उद्धेश्य जरूरतमंद लोगों को मुफ्त इलाज की सेवा देना है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाकर लाभ ले सकते हैं।

विज्ञापन
who is not eligible for ayushman card check here eligibility criteria
आयुष्मान भारत योजना के फायदे। - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Eligibility Criteria: भारत देश में कई तरह की योजनाएं चलती हैं और अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि एक बड़ी संख्या में लोग इन योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जो केंद्र सरकार की योजना है। अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं। इस योजना में पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिसके बाद आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। हर साल इस योजना से कई नए लोग जुड़ते हैं और लाभान्वित होते हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो इस योजना के अंतर्गत बनने वाला आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन लोग हैं...

who is not eligible for ayushman card check here eligibility criteria
आयुष्मान भारत योजना के फायदे। - फोटो : Adobe stock

क्या लाभ मिलता है?

  • आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। फिर कार्डधारक इस कार्ड से सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
who is not eligible for ayushman card check here eligibility criteria
आयुष्मान भारत योजना के फायदे। - फोटो : Adobe Stock

जानिए किन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड

जब आप आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करते हैं तो पहले आपकी पात्रता चेक होती है और जो लोग पात्र होते हैं सिर्फ वे ही लाभ ले सकते हैं, लेकिन कई लोग ऐसे हैं जो आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा सकते, जैसे...
 

  • जो लोग संगठित क्षेत्र में काम करते हैं वे आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र नहीं होते हैं
  • जिन लोगों का पीएफ कटता है उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता
विज्ञापन
विज्ञापन
who is not eligible for ayushman card check here eligibility criteria
आयुष्मान भारत योजना के फायदे। - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप ईएसआईसी के लाभार्थी हैं तो भी आपको आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिल सकता
  • अगर आप टैक्स भरते हैं तो भी आप पात्र नहीं हैं
  • अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं आदि।
विज्ञापन
who is not eligible for ayushman card check here eligibility criteria
आयुष्मान भारत योजना के फायदे। - फोटो : Adobe Stock

इन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड:-

  • अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • अगर आप ईएसआईसी का लाभ नहीं लेते हैं
  • अगर आप गरीबी रेखा या उससे नीचे अपना जीवन यापन कर रहे हैं आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed