Pradhan Mantri Ayushman Bharat Yojana: सरकार जब भी किसी योजना की शुरुआत करती है तो ये देखती है कि इस योजना का लाभ कितने लोगों तक पहुंच पाएगा। योजना को शुरू करते समय पात्रता सूची से लेकर आवेदन के प्रोसेस और फिर लाभ के बारे में पूरी प्लानिंग की जाती है और तब जाकर योजना से लोगों को जोड़ा जाता है। हर एक योजना के जरिए अलग-अलग तरह के लाभ दिए जाते हैं। जैसे, किसी योजना में आर्थिक मदद, तो किसी में सब्सिडी या फिर किसी योजना में कोई अन्य तरह की मदद।
Ayushman Card: किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड और किन लोगों का नहीं? आवेदन से पहले यहां जानें
Ayushman Card Kiska Ban Sakta Hai: आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद कार्डधारक सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। इसका खर्च सरकार उठाती है।
पहले जानते हैं आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं:-
- आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना है
- यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है जो आपकी पात्रता चेक करते हैं
- पात्र पाए जाने के बाद दस्तावेज वेरिफाई होते हैं और सबकुछ सही पाए जाने पर आवेदन कर दिया जाता है
- फिर कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे अधिकारी आपको डाउनलोड करके दे देता है
आयुष्मान कार्ड किन लोगों का नहीं बन सकता?
- बात अगर उन लोगों की करें जो इस योजना से जुड़ने के लिए यानी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपात्र हैं तो इसमें जो लोग शामिल हैं उनमें संगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग हैं, जिन लोगों के पास ईएसआईसी कार्ड है, जिन लोगों का पीएफ कटता है, जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न हैं, जिन लोगों की सरकारी नौकरी है और जो लोग इनकम टैक्स भरते हैं। ये सभी लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता।
कौन लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
अब बात अगर उन लोगों की करें जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड बन सकता है तो इसमें नीचे दी गई सूची में शामिल लोग पात्र हैं। बशर्ते आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष से अधिक होना अनिवार्य है। तो चलिए देखते हैं पात्रता सूची:-
- अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
- अगर आप निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
- अगर आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
- अगर आप असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हैं
- आप गरीब वर्ग से आते हैं
- अगर आपकी उम्र 70 वर्ष से अधिक है
- आप अगर पहले से किसी मुफ्त स्वास्थ्य सेवा का लाभ नहीं ले रहे हैं
- अगर आपके परिवार में कोई दिव्यांग है।