Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: हमारे देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, जिनमें से कई योजनाएं केंद्र सरकार तो कई योजनाओं को राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश की जनता के लिए चलाती है। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ देने की कोशिश की जाती है।
PM Vishwakarma: कौन लोग पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं और कौन नहीं? ऐसे करें चेक
Kya Hai PM Vishwakarma Yojana: क्या आप पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं? अगर हां तो आप इस योजना में आवेदन कर कई तरह के आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस योजना में क्या लाभ मिलते हैं?
- जो लोग इस योजना से जुड़ते हैं उन्हें उनके काम से जुड़ी एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है जो उन्हें उनके काम में और बेहतर बनाने की दिशा में काम आती है। इसके लिए प्रशिक्षण चलने तक रोजाना 500 रुपये भी देने का प्रावधान है जिसमें इसेंटिव की भी व्यवस्था है।
- लाभार्थियों को टूलकिट (उनके काम से जुड़ा सामान जैसे, दर्जी के लिए सिलाई मशीन आदि) खरीदने के लिए 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं
- आपको लोन भी देने का प्रावधान इस योजना में है जिसमें सस्ती ब्याज दर पर पहले एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है और इसे तय समय पर चुकाने पर 2 लाख रुपये का अतिरिक्त लोन देने का प्रावधान है।
योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं?
इस योजना से जुड़ने के लिए सिर्फ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोग ही पात्र कहलाते हैं। इसकी सूची आप नीचे देख सकते हैं, अगर आप इस लिस्ट में नहीं हैं तो आप इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र नहीं हैं...
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
- जो नाई यानी बाल काटने वाले
- धोबी और दर्जी
- जो ताला बनाने वाले हैं
- जो नाव निर्माता हैं
- जो लोग पत्थर तराशने वाले हैं
- गुड़िया और खिलौना निर्माता
- पत्थर तोड़ने वाले
- जो मालाकार हैं
- टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
- जो अस्त्रकार हैं
- फिशिंग नेट निर्माता
- जो लोग लोहार का काम करते हैं
- जो राजमिस्त्री है
- अगर आप सुनार हैं
- अगर आप मूर्तिकार हैं।