फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma Yojana: क्या आप हैं पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए पात्र? यहां जानें

Wed, 28 May 2025 04:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 28 May 2025 04:32 PM IST
सार

PM Vishwakarma Yojana Ke Liye Kaun Patra Hai: पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके अंतर्गत पात्र लोगों को लाभ देने का काम किया जाता है। बश्रते आप इस योजना के लिए पात्र हों।

विज्ञापन
who is eligible for PM Vishwakarma Yojana ke liye kaun patra hai
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए कौन पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock

PM Vishwakarma Yojana Eligibility Criteria: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही समय-समय पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत करते रहते हैं। इन्हीं में एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसकी शुरुआत केंद्र सरकार ने की। सितंबर 2023 में इस योजना को शुरू किया गया जिसका उद्धेश्य पात्र लोगों को उनके काम में बेहतर बनाना और उनकी आर्थिक मदद करना है।

इस योजना का लाभ सिर्फ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को ही मिलता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो ये जरूरी हो जाता है कि आप भी इस योजना की पात्रता सूची के तहत पात्र हो। अगर ऐसा नहीं है तो आप योजना में आवेदन करने के लिए पात्र नहीं माने जाते हैं। तो चलिए जानते हैं पात्रता के बारे में। आवेदनकर्ता अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

who is eligible for PM Vishwakarma Yojana ke liye kaun patra hai
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए कौन पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock

योजना में क्या लाभ मिलते हैं?

  • अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है और इसके लिए आपको स्टाइपैंड के तौर पर ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं
  • लाभार्थियों को टूलिकट भी जरूरी होती है जिसे खरीदने के लिए आपको 15 हजार रुपये देने का प्रावधान है
  • सस्ती ब्याज दर पर लाभार्थियों को पहले कुछ महीनों के लिए एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है और फिर इसके बाद अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान है
who is eligible for PM Vishwakarma Yojana ke liye kaun patra hai
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए कौन पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock

आवेदन करने का तरीका

  • अगर आप योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो पहले नजदीकी सीएससी सेंटर जाएं
  • यहां पर आपकी पात्रता चेक होती है और फिर दस्तावेज भी वेरिफाई होते हैं
  • फिर सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है और आप योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
who is eligible for PM Vishwakarma Yojana ke liye kaun patra hai
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए कौन पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock

क्या आप योजना के लिए पात्र हैं?

  • जो राजमिस्त्री हैं
  • जो लोग फिशिंग नेट निर्माता हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • जो लोग मालाकार हैं
  • अगर आप सुनार हैं
  • पत्थर तराशने वाले
  • नाई यानी बाल काटने वाले
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
विज्ञापन
who is eligible for PM Vishwakarma Yojana ke liye kaun patra hai
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए कौन पात्र हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • अगर आप धोबी और दर्जी हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं।

नोट:- अगर आपको इस योजना में आवेदन करना है तो जान लें कि आपका इस सूची में होना जरूरी है। साथ ही आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष से अधिक होना अनिवार्य है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed