फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma: मोदी सरकार चला रही है ये सरकारी योजना, मिलते हैं कई तरह के लाभ; जानें आपको मिलेगा लाभ या नहीं

Mon, 22 Dec 2025 07:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 22 Dec 2025 07:27 PM IST
सार

PM Vishwakarma Yojana Ke Liye Kaun Patra Hai: पीएम विश्वकर्मा योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत आपको कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं।

विज्ञापन
who is eligible for pm vishwakarma yojana ka labh kise milta hai ya nahi
पीएम विश्वकर्मा योजना के क्या फायदे हैं? - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: सरकार कई तरह की योजनाएं चलाकर गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों को लाभ देने का काम करती है। क्या आप किसी सरकारी योजना से जुड़े हैं? अगर नहीं, लेकिन अगर आप किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़ सकते हैं। जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसे भारत सरकार चलाती है।



दरअसल, 17 सितंबर 2023 को केंद्र सरकार ने एक योजना की जिसका नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है। इस योजना का उद्धेश्य 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को देना है। अगर आप भी इस सूची में हैं तो आपको इस योजना का लाभ मिल सकता है, लेकिन आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। अगली स्लाइड्स में आप अपनी पात्रता के बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
who is eligible for pm vishwakarma yojana ka labh kise milta hai ya nahi
पीएम विश्वकर्मा योजना के क्या फायदे हैं? - फोटो : Adobe Stock

कौन लोग योजना से जुड़ सकते हैं या नहीं?

अगर आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं, तो आप यहां चेक कर सकते हैं। योजना का लाभ सिर्फ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को ही मिलता है। इनकी सूची नीचे दी गई है:-

  • नाई यानी बाल काटने वाले
  • जो अस्त्रकार हैं
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • पत्थर तराशने वाले
  • जो लोग मूर्तिकार हैं
who is eligible for pm vishwakarma yojana ka labh kise milta hai ya nahi
पीएम विश्वकर्मा योजना के क्या फायदे हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • जो लोग राजमिस्त्री हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो नाव निर्माता हैं
  • अगर आप मालाकार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • धोबी और दर्जी
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं


ध्यान रहे आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल होना अनिवार्य है। इससे कम उम्र के लोग योजना में आवेदन नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
who is eligible for pm vishwakarma yojana ka labh kise milta hai ya nahi
पीएम विश्वकर्मा योजना के क्या फायदे हैं? - फोटो : Adobe Stock

कैसे जुड़ सकते हैं योजना से?

  • अगर आपको इस योजना से जुड़ना है तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं। यहां पर आपकी पात्रता चेक होती है और दस्तावेज वेरिफाई होते हैं। फिर सबकुछ सही रहने पर आपका आवेदन हो जाता है
  • इसी तरह अगर आप चाहें तो आप ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना होता है। यहां से आप लॉगिन वाले सेक्शन मे जाकर आवेदन कर सकते हैं
विज्ञापन
who is eligible for pm vishwakarma yojana ka labh kise milta hai ya nahi
पीएम विश्वकर्मा योजना के क्या फायदे हैं? - फोटो : Adobe Stock

क्या लाभ मिलते हैं?

  • अगर आप इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है जिसमें आपको आपके काम की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग चलने तक आपको रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
  • अलग से आपको 15000 रुपये भी दिए जाते हैं ताकि, आप टूलकिट खरीद सकें
  • अपना काम शुरू करने के लिए आपको सस्ती ब्याज दर पर पहले एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है जिसे आपको 18 महीनों में वापस करना होता है। इसके बाद आप अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन 30 महीनों के लिए भी दिया जाता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed