Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: भारत सरकार आर्थिक रूप से मदद करने वाली योजनाएं, सब्सिडी देने वाली समेत कई अन्य तरह की योजनाएं चलाती है। जहां एक तरफ कई पुरानी योजनाओं में बदलाव करके उन्हें और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ सरकार कई नई योजनाएं भी लॉन्च करती है। यहां हम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की बात कर सकते हैं क्योंकि ये योजना भी पिछले साल ही शुरू की गई। इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं और लाभान्वित हो रहे हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि क्या आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं? अगर नहीं, तो आप यहां जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
PMVY: क्या आप जुड़ सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से? यहां जानें पात्रता और लाभ के बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आप पात्र हैं?
अगर आप भी इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले ये जानना होगा कि क्या आप इसके लिए पात्र हैं या नहीं हैं। इसके लिए आप पात्रता सूची देख सकते हैं...
- जो मालाकार हैं, जो धोबी है, जो दर्जी है
- पत्थर तराशने वाले हैं, जो अस्त्रकार हैं,
- जो राजमिस्त्री है
- नाई यानी बाल काटने वाले हैं, अगर आप मूर्तिकार हैं
- जो नाव निर्माता हैं, अगर आप ताला बनाने वाले हैं
- गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं, जो लोग टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
- जो लोग सुनार हैं, पत्थर तोड़ने वाले हैं,
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
- फिशिंग नेट निर्माता हैं
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
- जो लोग लोहार का काम करते हैं आदि।
लाभ ये मिलते हैं:-
- योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों को एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है और इसके लिए आपको योजना के अंतर्गत रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
- लाभार्थी टूलकिट खरीद सके जिसके लिए आपको 15 हजार रुपये दिए जाते हैं
- योजना के अंतर्गत आपको बतौर लाभार्थी पहले एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है
- वहीं, जब आप इस लोन को चुका देते हैं तो आप अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन ले सकते हैं
- आपको लोन के लिए बिना गारंटी और कम ब्याज दर पर ये लोन मिलता है।