फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: घर बैठे किसान ऐसे करें पता, मिल पाएगी 14वीं किस्त या नहीं

Wed, 12 Apr 2023 09:30 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 12 Apr 2023 09:30 AM IST
विज्ञापन
Who Is Eligible for PM Kisan Samman Nidhi Yojana Know How to Check PM Kisan 14th Installment Status
किन किसानों को मिल सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : Istock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में चलने वाली योजनाओं के जरिए हर साल काफी संख्या में जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक मदद पहुंचाई जाती है। इनमें राशन, बीमा, शिक्षा, रोजगार, भत्ते और पेंशन देने जैसी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। इन्हीं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसके अंतर्गत किसानों को साल में 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस पैसे को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्तों में दिया जाता है। वहीं, इस बार पात्र किसानों को 14वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में योजना से जुडे़ लाभार्थी ये जान सकते हैं कि क्या उन्हें किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं। तो चलिए जानते हैं ये कैसे चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Who Is Eligible for PM Kisan Samman Nidhi Yojana Know How to Check PM Kisan 14th Installment Status
किन किसानों को मिल सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock

ऐसे जान सकते हैं किसान, किस्त मिल सकती है या नहीं:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी योजना से जुड़े हैं और जानना चाहते हैं कि आपको किस्त मिल पाएगी या नहीं
  • इसके लिए आपको अपना स्टेटस चेक करना होगा और यहां एक मैसेज देखना होगा
  • ऐसे में आपको सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा
Who Is Eligible for PM Kisan Samman Nidhi Yojana Know How to Check PM Kisan 14th Installment Status
किन किसानों को मिल सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर आप जैसे ही वेबसाइट पर जाएंगे, तो आपको 'बेनिफिशियरी स्टेटस' वाला ऑप्शन मिलेगा
  • इस पर क्लिक कर दें
  • अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर 10 अंकों का मोबाइल नंबर यहां दर्ज करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Who Is Eligible for PM Kisan Samman Nidhi Yojana Know How to Check PM Kisan 14th Installment Status
किन किसानों को मिल सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर नजर आ रहे कैप्चा कोड को भी यहां दर्ज कर देना है
  • फिर सबमिट पर क्लिक करना है
  • अब आपको स्क्रीन पर अपना स्टेटस नजर आ जाएगा
विज्ञापन
Who Is Eligible for PM Kisan Samman Nidhi Yojana Know How to Check PM Kisan 14th Installment Status
किन किसानों को मिल सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • स्टेटस के सामने आते ही ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे लिखे मैसेज को देखें
  • अगर इन तीनों के आगे 'यस' लिखा है, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है
  • जबकि, अगर इन तीनों के आगे या इनमें से किसी एक के भी आगे 'नो' लिखा है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed