IRCTC Sikkim Silver Tour Package: इन गर्मियों के सीजन में अगर आप किसी खूबसूरत स्थान पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको सिक्किम में घूमने का मौका मिल रहा है। उत्तर पूर्वी भारत को नीले पहाड़ों की भूमि के नाम से जाना जाता है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और पूर्वी हिमालयन रेंज हर साल देश दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के सिक्किम घूमने के इस शानदार टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। सिक्किम का लुत्फ उठाने के लिए आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज शानदार है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
IRCTC: गर्मियों की छुट्टियों में करिए सिक्किम की खूबसूरती की सैर, IRCTC लाया टूर पैकेज, इतना है किराया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 11 Apr 2023 06:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन