फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BH Series Number Plate: क्या आप अपनी गाड़ी में लगवा सकते हैं बीएच सीरीज का नंबर?

Sat, 27 Apr 2024 05:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 27 Apr 2024 05:40 PM IST
विज्ञापन
Who is Eligible For BH Series Number Plate Check Here
बीएच सीरीज नंबर प्लेट ऑर्डर करने का तरीका। - फोटो : Amar Ujala

BH Series Number Plate: लगभग हर कोई चाहता है कि उसके पास एक कार तो हो ही। कोई कैश तो कोई लोन पर कार खरीदते हैं। वहीं, कार में एक चीज का लोग काफी ध्यान देते हैं और वो है नंबर प्लेट का। दरअसल, कई लोग वीआईपी नंबर के लिए ही लाखों रुपये तक खर्च कर देते हैं। अलग-अलग अथॉरिटी में अलग-अलग दाम पर इस तरह के वीआईपी नंबर मिल जाते हैं। इन सबके बीच अब बीएच सीरीज नंबर भी काफी चर्चा में है। ये एक खास तरह की नंबर प्लेट होती है, जो आपको पूरे भारत में गाड़ी चलाने की अनुमति देती है और आपको किसी दूसरे राज्य में शिफ्ट होने पर अपनी गाड़ी का दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करवाना पड़ता है। पर क्या आप अपनी गाड़ी में बीएच सीरीज नंबर प्लेट लगवा सकते हैं और इस नंबर को कैसे लिया जाता है? तो चलिए जानते हैं इस बारे में... 

Who is Eligible For BH Series Number Plate Check Here
बीएच सीरीज नंबर प्लेट ऑर्डर करने का तरीका। - फोटो : istock

किन्हें मिल सकता है?

वैसे तो लगभग हर कोई चाहता होगा कि उसकी गाड़ी में बीएच नंबर लग जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो सकता। इसके लिए एक सूची है और जो लोग इसमें शामिल हैं, सिर्फ वे ही बीएच सीरीज की नंबर प्लेट अपनी नई गाड़ी में लगवा सकते हैं...

  • राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारी
  • रक्षा क्षेत्र के कर्मी
  • बैंक कर्मचारी
  • प्रशासनिक सेवा कर्मचारी
  • चार से ज्यादा राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में ऑफिस वाली प्राइवेट फर्म के कर्मचारी।
Who is Eligible For BH Series Number Plate Check Here
बीएच सीरीज नंबर प्लेट ऑर्डर करने का तरीका। - फोटो : istock

बीएच सीरीज नंबर प्लेट के लिए ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

स्टेप 1

  • बीएच सीरीज की नंबर प्लेट के आवेदन के लिए आपको पहले रोड ट्रांसपोर्ट और हाईवे मिनिस्ट्री के वाहन पोर्टल parivahan.gov.in/parivahan//node/1978 पर जाकर लॉगिन करना है
  • इसके बाद आपको 'Vehicle Registration' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • फिर आपको अपना राज्य चुनना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Eligible For BH Series Number Plate Check Here
बीएच सीरीज नंबर प्लेट ऑर्डर करने का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको 'Apply For New Registration' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • अब मेन्यू में जाएं और यहां पर 'Bharat Series' को चुन लें
  • फिर आपको गाड़ी के मालिक का नाम, चेसिस और इंजन नंबर समेत अन्य मांगी गई जानकारियां भरनी हैं
  • इसके बाद आपको अपना आईडी प्रूफ अपलोड करना है
विज्ञापन
Who is Eligible For BH Series Number Plate Check Here
बीएच सीरीज नंबर प्लेट ऑर्डर करने का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर आपको एड्रेस प्रूफ के अलावा बाकी संबंधित दस्तावेज यहां अपलोड करने हैं
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन फीस जमा करवानी है, जिसकी आपको एक स्लिप मिलेगी और इसे संभालकर रखें
  • फिर आपके आवेदन को आरटीओ की तरफ से देखा और वेरिफाई किया जाता है और सब कुछ सही पाए जाने के बाद आपको नंबर जारी कर दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed