फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: पांच लाख रुपये तक करवा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानें आपको मिल सकता है लाभ या नहीं

Fri, 22 Dec 2023 11:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 22 Dec 2023 11:41 AM IST
विज्ञापन
Who Is Eligible For Ayushman Yojana check full process
आयुष्मान कार्ड किन लोगों का बन सकता है? - फोटो : istock

Ayushman Card: कई ऐसी लाभकारी और कल्याणकारी सरकारी योजनाएं हैं, जिनके जरिए एक बडे तबके को लाभ मिल रहा है। इसके लिए हर साल करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, ताकि हर जरूरतमंद तक योजना का लाभ सीधे तौर पर पहुंच सके। ऐसी ही एक स्वास्थ्य योजना है जिसका नाम 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों का मुफ्त में इलाज किया जाता है और वो भी पांच लाख रुपये तक का। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो पहले आपको अपनी पात्रता जाननी होगी। इसका बेहद सरल तरीका है, जिसके बारे में आप आगे जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पात्रता चेक करने का तरीका...

Who Is Eligible For Ayushman Yojana check full process
आयुष्मान कार्ड किन लोगों का बन सकता है? - फोटो : istock

दरअसल, सरकार द्वारा एक लिस्ट जारी की गई, ऐसे में अगर आप इस सूची में हैं तो फिर आप योजना का लाभ ले सकते हैं...जैसे:-

  • आप अगर निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  • अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं...
Who Is Eligible For Ayushman Yojana check full process
आयुष्मान कार्ड किन लोगों का बन सकता है? - फोटो : istock
  • अगर आप दिहाड़ी मजदूर हैं
  • अगर आप ग्रमीण क्षेत्र में रहते हैं
  • साथ ही अगर आपके परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है, तो भी आप इस योजना के लिए पात्र माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Who Is Eligible For Ayushman Yojana check full process
आयुष्मान कार्ड किन लोगों का बन सकता है? - फोटो : istock

पात्र होने पर ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

स्टेप 1

  • अगर आप इस आयुष्मान योजना के लिए पात्र हैं, तो फिर आप आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होता है
  • यहां पर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है, जो आयुष्मान कार्ड बनाने का काम करता हो
  • फिर अपने दस्तावेज अधिकारी को दें
विज्ञापन
Who Is Eligible For Ayushman Yojana check full process
आयुष्मान कार्ड किन लोगों का बन सकता है? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है और आपकी पात्रता भी चेक की जाती है
  • फिर जब सभी कुछ ठीक पाया जाता है, तो आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • इसके कुछ दिनों के भीतर आपका आयुष्मान कार्ड बनकर आ जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed