फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड? अपने मोबाइल से ऐसे कर लें चेक

Tue, 29 Apr 2025 01:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 29 Apr 2025 01:06 PM IST
सार

Ayushman Card kaun Banwa Sakta Hai: आयुष्मान कार्ड आयुष्मान भारत योजना के तहत बनते हैं। अगर आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है, तो आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है।

विज्ञापन
who is eligible for ayushman card Kiska ban sakta hai
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

Ayushman Bharat Yojana: सिर्फ राज्य सरकारें ही नहीं बल्कि, केंद्र सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने की कोशिश की जाती है। अगर आप भी ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़कर कई तरह के लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनते हैं। इस आयुष्मान कार्ड के जरिए कार्डधारक मुफ्त इलाज का लाभ ले सकता है। ऐसे में अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाकर इसका लाभ लेना चाहते हैं, तो आप अपने मोबाइल से ही अपनी पात्रता के बारे में चेक कर सकते हैं। इससे आप जान पाएंगे कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आप पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं...

who is eligible for ayushman card Kiska ban sakta hai
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है?

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आपको इस कार्ड से ये फायदा मिलता है कि आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। सूचीबद्ध अस्पतालों में आयुष्मान कार्डधारक का मुफ्त इलाज होता है। इस कार्ड के जरिए कार्डधारक को सालाना 5 लाख रुपये का कवर मिलता है यानी कार्डधारक साल भर में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। 
who is eligible for ayushman card Kiska ban sakta hai
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे चेक कर सकते हैं अपनी पात्रता

स्टेप 1

  • आप भी अगर चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन जाए तो आपको अपने मोबाइल से पात्रता चेक करनी होगी
  • इसके लिए सबसे पहले तो आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाना है
  • यहां पर आपको 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
who is eligible for ayushman card Kiska ban sakta hai
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2 

  • अब आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर भरना है जिस पर ओटीपी आएगा
  • फिर आपको इस ओटीपी को यहां भरना है
  • इसके बाद आपके सामने दो विकल्प आएंगे जिसमें पहले में आपको अपना राज्य चुनना है
विज्ञापन
who is eligible for ayushman card Kiska ban sakta hai
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • राज्य चुनने के बाद आपको अपना जिला चुनना होता है
  • इसके बाद आपको सर्च करना है जिसके लिए एक दस्तावेज चुन लें
  • फिर आपको इस दस्तावेज का नंबर भरना है
  • अब आपको सर्च पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको अपनी पात्रता के बारे में पता चल जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed