फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: मिट्टी के घड़े में पानी नहीं हो रहा ठंडा, तो करें ये उपाय मिलेगा फ्रिज जैसा पानी

Tue, 29 Apr 2025 12:32 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 29 Apr 2025 12:32 PM IST
सार

Matke ka pani kaise thanda rakhe: गर्मी के दिनों में कई लोग मटके का उपयोग करते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि मटका पानी को सही से ठंडा नहीं कर पाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आप किन उपायों से पानी को पहले जैसे ठंडा कर सकते हैं।

विज्ञापन
water in the earthen pot is not getting cold  then do this remedy know in hindi
मटका या घड़ा - फोटो : Adobe Stock

Water Cooling Tips: गर्मी का मौसम आते ही ठंडे पानी की जरूरत बढ़ जाती है। जहां एक ओर फ्रिज का ठंडा पानी राहत देता है, वहीं आज भी बहुत से लोग मिट्टी के घड़े (मटके) के पानी पसंद करते हैं। मिट्टी के मटके में पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है। मटके का पानी आमतौर पर पीने में सुरक्षित होता है और इसके कोई खास साइड इफेक्ट्स नहीं होते, यही वजह है कि कई डॉक्टर भी मटके का पानी पीने का सुझाव देते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आपका मिट्टी का घड़ा पानी को अच्छे से ठंडा नहीं कर पाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो यह लेख आपके लिए ही है। आइए इस लेख में जानते हैं कि मटके के पानी को सही से ठंडा करने के लिए क्या उपाय कर सकते हैं, साथ ही ये भी जानेंगे कि घड़े का पानी ठंडा होने के पीछे क्या विज्ञान है? आइए जानते हैं।



मिट्टी का घड़ा कैसे पानी ठंडा करता है?
मिट्टी के घड़े का पानी ठंडा होने के पीछे वाष्पीकरण का सिद्धांत काम करता है। मिट्टी के घड़े की दीवारों में बहुत छोटे-छोटे (सूक्ष्म) छिद्र होते हैं, जिन्हें हम अपनी आंखों से आसानी से नहीं देख पाते। जब आप घड़े में पानी भरते हैं, तो इन छिद्रों से थोड़ा-थोड़ा पानी रिसकर घड़े की बाहरी सतह पर आ जाता है।

water in the earthen pot is not getting cold  then do this remedy know in hindi
मटका या घड़ा - फोटो : Adobe Stock

बाहरी सतह पर आया यह पानी गर्मी पाकर धीरे-धीरे वाष्प बनकर हवा में उड़ता रहता है (वाष्पीकरण)। इस तरह, गर्मी के लगातार बाहर निकलने के कारण घड़े के अंदर का पानी धीरे-धीरे ठंडा होता रहता है।
 

ये भी पढ़ें- PM Vishwakarma Yojana: क्या आप जुड़ सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से? मिलते हैं कई तरह के लाभ
water in the earthen pot is not getting cold  then do this remedy know in hindi
मटका या घड़ा - फोटो : Adobe Stock
अगर आप अपने मिट्टी के घड़े से बढ़िया ठंडा पानी चाहते हैं, तो नीचे दिए गए उपाय अपना सकते हैं-
  • घड़े को हमेशा घर के सबसे हवादार जगह पर रखें। ऐसी जगह जहां सीधे धूप न आती हो लेकिन हवा का आवागमन अच्छा हो, जैसे बालकनी या खिड़की के पास।
  • घड़े को दीवार या किसी चीज से सटाकर न रखें। उसके चारों ओर हवा घूमने के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
water in the earthen pot is not getting cold  then do this remedy know in hindi
मटका या घड़ा - फोटो : Adobe Stock
  • घड़े की बाहरी सतह को नियमित रूप से साफ करें और हल्के गीले कपड़े से पोंछते रहें। इससे छिद्र खुले रहते हैं।
  • सबसे प्रभावी उपायों में से एक है घड़े को एक साफ, गीले सूती कपड़े से लपेट देना। जैसे-जैसे कपड़ा सूखेगा, वह घड़े और पानी से और अधिक गर्मी खींचेगा, जिससे पानी तेजी से ठंडा होगा। कपड़े को समय-समय पर गीला करते रहें।

ये भी पढ़ें-  PM Kisan Yojana: किन किसानों की और क्यों अटक सकती है 20वीं किस्त? यहां जानें किसान
विज्ञापन
water in the earthen pot is not getting cold  then do this remedy know in hindi
मटका - फोटो : Adobe Stock
  • घड़े को सीधे जमीन पर रखने के बजाय किसी स्टैंड पर या किसी ट्रे में थोड़ी गीली रेत बिछाकर उस पर रखें। इससे नीचे से भी हवा लगेगी और ठंडक बढ़ेगी।
  • घड़े में पानी को बहुत दिनों तक जमा न रहने दें। नियमित रूप से पुराना पानी निकालकर ताजा पानी भरते रहें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed