फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड और क्या मिलता है लाभ? यहां जानें

Sat, 18 Jan 2025 07:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 18 Jan 2025 07:18 PM IST
सार

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बना जाते हैं जिसके अंतर्गत मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है।

विज्ञापन
who is eligible for ayushman card and benefits list in hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana: भारत सरकार की कई सारी योजनाएं हैं जिनके अंतर्गत पात्र लोगों को लाभ दिया जाता है। देशभर में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलती हैं जिनसे मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। इसमें अलग-अलग योजनाएं हैं जिनमें से किसी में सब्सिडी दी जाती है तो किसी योजना में आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। जैसे, आयुष्मान भारत योजना को ही ले लीजिए।



इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन करके इस योजना से जुड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना के लिए पात्र हैं और इस योजना के अंतर्गत क्या लाब मिलता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

who is eligible for ayushman card and benefits list in hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : freepik.com

क्या लाभ मिलता है?

  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाते हैं तो आपको मुफ्त इलाज मिलता है। इसके लिए आपको हर साल 5 लाख रुपये का कवर दिया जाता है यानी हर साल कार्ड धारक 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।
who is eligible for ayushman card and benefits list in hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

क्या आप पात्र हैं? ऐसे कर सकते हैं चेक:-

स्टेप नंबर 1

  • अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं तो आप ये पता लगा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
  • यहां पर आपको 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर यहां दर्ज करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
who is eligible for ayushman card and benefits list in hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप नंबर 2 

  • अब जो आपने मोबाइल नंबर दर्ज किया है उस पर एक ओटीपी आएगा जिसे यहां भर दें
  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर एक कैप्चा कोड दिखेगा जिसे यहां दर्ज करें
  • इसके बाद आप लॉगिन कर लें
  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने दो विकल्प आएंगे
  • जहां आपको पहले में अपा राज्य चुनना होता है
विज्ञापन
who is eligible for ayushman card and benefits list in hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप नंबर 3

  • राज्य चुनने के बाद आपको दूसरे वाले विकल्प में अपना जिला भरना है
  • इसके बाद आपको सर्च करना है
  • ध्यान रहे कि आपको सर्च करने के लिए एक दस्तावेज चुनना है जैसे, आप आधार कार्ड या कोई अन्य दस्तावेज चुन सकते हैं
  • अब आपने जो भी दस्तावेज चुना है उसका नंबर दर्ज करें जैसे, आधार चुनने पर आधार नंबर भरें
  • अब आपको आखिर में सर्च पर क्लिक करना है और फिर आपको अपनी पात्रता के बारे में पता चल जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed