Cancelled Train List: अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं तो जाहिर है कि 1-2 महीने पहले ट्रेन टिकट बुक कर लेते होंगे? क्योंकि कई रूट ऐसे हैं जिन पर तुरंत ट्रेन टिकट मिलना बेहद मुश्किल हो जाता है।
Train Cancelled: यात्रीगण ध्यान दें! घर से निकलने से पहले यहां करें चेक, किस-किस तारीख की ट्रेनें हुई कैंसिल
Trains Kaun Si Cancelled Hui Hain: भारतीय रेलवे की तरफ से सितंबर महीने के लिए कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया गया है, क्योंकि आसनसोल रेल मंडल के मुगमा स्टेशन पर निर्माण कार्य होना है।
सितंबर में क्यों रहेंगी ट्रेनें कैंसिल?
- आसनसोल रेल मंडल के मुगमा स्टेशन पर निर्माण कार्य होना है
- इस वजह से सितंबर महीने की अलग-अलग तारीखों को कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है
कौन-कौन सी ट्रेनें कब-कब रहेंगी कैंसिल?
रांची-गोड्डा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18603)
ये ट्रेन 24 और 26 सितंबर को कैंसिल रहेगी
जयनगर-टाटानगर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18120)
ये ट्रेन 26 सितंबर को रद्द रहेगी
गोरखपुर-रांची साप्ताहिक एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18630)
ये ट्रेन 26 सितंबर को कैंसिल रहेगी
हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18622)
ये ट्रेन 23,24,25 और 26 सितंबर को नहीं चलेगी
पटना-हटिया पाटनलिपुत्र एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18621)
ये ट्रेन 24,25,26 और 27 सितंबर को नहीं चलेगी
राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18105)
ये ट्रेन 24 और 26 सितंबर को कैंसिल रहेगी
रांची-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18629)
ये ट्रेन 25 सितंबर को नहीं चलेगी
जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18106)
ये ट्रेन 25 और 27 सितंबर को रद्द रहेगी
गोड्डा-रांची एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18604)
ये ट्रेन 25 और 27 सितंबर को कैंसिल रहने वाली है
टाटानगर-जयनगर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18119)
ये ट्रेन 25 सितंबर को रद्द रहेगी