यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 14 Oct 2025 07:53 PM IST
सार
इस प्लान में ग्राहकों को कॉलिंग, इंटरनेट डाटा के साथ साथ कई दूसरे बेनिफिट्स भी मिलते हैं। यही नहीं प्लान में आपको ओटीटी का बेनिफिट भी मिल रहा है। जियो का यह एक लोकप्रिय रिचार्ज प्लान है।
विज्ञापन
1 of 5
जियो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फेस्टिव सीजन में टेलीकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान्स में कई तरह के ऑफर्स देती हैं। इन ऑफर्स में कई बार रिजार्ज प्लान्स के साथ किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन या कोई छूट ग्राहकों को दी जाती है। अगर आप इस फेस्टिव सीजन में किसी शानदार प्लान को मोबाइल में रिचार्ज कराने के लिए ढूंढ रहे हैं तो हम आपको जियो के एक बेहद ही खास प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। जियो का यह प्लान उन लोगों के लिए काफी खास है, जिन्हें इंटरनेट डाटा, कॉलिंग के साथ साथ लंबी वैलिडिटी चाहिए।
इस प्लान में ग्राहकों को कॉलिंग, इंटरनेट डाटा के साथ कई दूसरे बेनिफिट्स भी मिलते हैं। यही नहीं प्लान में आपको ओटीटी का बेनिफिट भी मिल रहा है। जियो का यह एक लोकप्रिय रिचार्ज प्लान है। देश में कई लोग इस प्लान को अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज कराना पसंद करते हैं।
2 of 5
जियो
- फोटो : FREEPIK
जियो के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 859 रुपये है। जियो के 859 रुपये के इस रिचार्ज प्लान में आपको कुल 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। जियो के इस प्लान में कई दूसरे शानदार बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं।
अगर आपके पास 5G स्मार्टफोन है और आप जियो की 5G सेवाओं का लाभ लेने के लिए पात्र हैं, तो इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आपको अनिलमिटेड 5G इंटरनेट मिलेगा। इसके लिए आपको अलग से किसी भी तरह का चार्ज नहीं देना होगा।
वहीं अगर आपके पास 4G डिवाइस है तो इसमें आपको रोजाना 2 GB इंटरनेट डाटा मिलता है। डेली डाटा लिमिट ओवर होने के बाद आपकी स्पीड 64 kbps कर दी जाएगी। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
रिजार्ज प्लान में आपको मैसेजिंग के लिए रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिलती है। अगर आपको फिल्में और वेबसीरीज देखने का शौक है तो आपको प्लान में जियो होटस्टार का मोबाइल टीवी सब्सक्रिप्शन 3 महीनों के लिए मिल रहा है। प्लान में आपको जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड का एक्सेस भी मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।