फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Tips: चिलचिलाती धूप में बाहर निकलते समय साथ में जरूर रखें ये 4 चीजें, तीसरा वाला तो बिल्कुल न भूलें

Tue, 29 Apr 2025 05:04 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 29 Apr 2025 05:04 PM IST
सार

गर्मी के दिनों में धूप में बाहर निकलते समय लोगों को कई तरह के समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए इन दिनों में घर से बाहर निकलने से पहले अपने पास कुछ सामान जरूर रखना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
When going out in the scorching sun keep these 4 things with you in hindi
चिलचिलाती धूप - फोटो : Adobe Stock

Summer Tips:  गर्मी का मौसम आ चुका है और सूरज की तपिश ने देशभर में लोगों को परेशान कर रखा है। कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के खतरनाक स्तर को पार कर गया है, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। यह भीषण गर्मी अपने साथ लू लगने, शरीर में पानी की भारी कमी (डिहाइड्रेशन) और कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं जैसे गंभीर खतरों को लेकर आती है। अपनी सेहत को सुरक्षित रखने के लिए इस मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतना बहुत आवश्यक है। ऐसे में अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो गर्मी से बचने के लिए अपने साथ कुछ सामान जरूर रखें, ताकि आप अधिक तापमान के प्रकोप से बच सकें। आइए जानते हैं।


ये भी पढ़ें-  Ayushman Card: क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड? अपने मोबाइल से ऐसे कर लें चेक
When going out in the scorching sun keep these 4 things with you in hindi
बाहर निकलने से पहले पास जरूर रखें पानी की बॉटल - फोटो : Freepik

पानी का बॉटल
गर्मी में शरीर से पसीने के जरिए पानी की काफी मात्रा निकल जाती है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। डिहाइड्रेशन से चक्कर आना, सिरदर्द, और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए घर से बाहर निकलते समय हमेशा पानी की बॉटल साथ रखें।

When going out in the scorching sun keep these 4 things with you in hindi
बाहर निकलने से पहले जरूर लें छाता - फोटो : अमर उजाला

छाता
चिलचिलाती धूप से त्वचा और शरीर को बचाने के लिए छाता एक बेहतरीन साधन है। यह सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से आपकी त्वचा को सुरक्षा देता है और सनबर्न, टैनिंग, और स्किन एलर्जी जैसी समस्याओं से बचाता है। कोशिश करें कि सफेद या हल्के रंग का छाता इस्तेमाल करें, क्योंकि यह सूरज की गर्मी को परावर्तित करता है।
 

ये भी पढ़ें- Summer Tips: गर्मियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? जरूर जान लें ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन
When going out in the scorching sun keep these 4 things with you in hindi
गर्मी के दिनों सिर पर रखें गमछा - फोटो : अमर उजाला

सिर पर रखने के लिए गमछा या टोपी
सिर को धूप से बचाना गर्मी में सबसे जरूरी है, क्योंकि सूरज की सीधी किरणें सिरदर्द, चक्कर, और हीट स्ट्रोक का कारण बन सकती हैं। सिर पर गमछा या टोपी रखने से सिर, कान, और गर्दन पर धूप नहीं लगती है। इसलिए कभी भी गर्मी के दिनों में घर से बाहर निकलते समय गमछा या टोपी साथ में जरूर रखना चाहिए।



ये भी पढ़ें- Business Ideas: गर्मियों में इन बिजनेस को शुरू करके हो सकते हैं मालामाल, जानिए डिटेल्स
विज्ञापन
When going out in the scorching sun keep these 4 things with you in hindi
sunglasses chasma - फोटो : Adobe Stock
चश्मा
गर्मी में आंखों की देखभाल बेहद जरूरी है, और धूप का चश्मा इसमें आपका सबसे अच्छा साथी है। तेज धूप और गर्म हवाएं आंखों में जलन, खुजली, और लालिमा पैदा कर सकती हैं। एक अच्छा धूप का चश्मा, यूवी किरणों से सुरक्षा देता हो और साथ ही आपकी आंखों को सुरक्षित रखता है। बड़े फ्रेम या रैप-अराउंड स्टाइल वाले चश्मे चुनें, जो आंखों के आसपास की त्वचा को भी कवर करता हो।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed