फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Post Office: हर महीने 1500 रुपये की बचत करके बन सकते हैं लखपती, सरकार के इस स्कीम में कर सकते हैं निवेश

Tue, 29 Apr 2025 05:00 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 29 Apr 2025 05:00 PM IST
सार

आज हम पोस्ट ऑफिस की एक शानदार निवेश योजना, रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम, के बारे में बताएंगे। इसमें आप हर महीने सिर्फ सिर्फ 1500 रुपये जमा करके कुछ सालों में लखपति बन सकते हैं। यह स्कीम सुरक्षित और लाभकारी है, जो छोटी बचत से बड़ा फंड बनाने में मदद करती है।

विज्ञापन
post office recurring deposit scheme benefits know in hindi
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : Adobe Stock

Post Office Recurring Deposit Scheme: अगर आप अपने बचत के पैसे को भरोसेमंद जगह निवेश करके अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह एक ऐसी योजना है जो आपको हर महीने छोटी रकम जमा करने की सुविधा देती है, जिससे आप कुछ सालों में एक बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इस स्कीम की खासियत यह है कि आप मात्र 1500 रुपये जैसी छोटी मासिक निवेश राशि से शुरुआत करके भी कुछ ही वर्षों में 1 लाख रुपये से अधिक का फंड तैयार कर सकते हैं। बता दें कि वर्तमान में इस स्कीम में निवेश पर 6.7% की आकर्षक ब्याज दर मिल रही है। इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड पांच सालों का है। लेकिन आप चाहें तो मैच्योरिटी के बाद अपनी निवेश अवधि को पांच सालों के लिए और आगे बढ़ा सकते हैं।

post office recurring deposit scheme benefits know in hindi
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : Adobe Stock

पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट
पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत संचालित एक छोटी बचत योजना है, जो जोखिम-मुक्त निवेश की गारंटी देती है। इस स्कीम पर ब्याज दर 6.7% प्रति वर्ष है, जो तिमाही आधार पर चक्रवृद्धि होती है। 


ये भी पढ़ें- भारतीय रेलवे की सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन, पास देने के लिए वंदे भारत, शताब्दी और राजधानी ट्रेनों को पड़ता है रुकना
post office recurring deposit scheme benefits know in hindi
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : Adobe Stock

इस स्कीम में न्यूनतम 100 रुपये प्रति माह से निवेश शुरू किया जा सकता है, और अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। यह स्कीम छोटे निवेशकों, जैसे मध्यम वर्गीय परिवारों, के लिए बेहद फायदेमंद है।


ये भी पढ़ें-  PM Vishwakarma Yojana: क्या आप जुड़ सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से? मिलते हैं कई तरह के लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन
post office recurring deposit scheme benefits know in hindi
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : Adobe Stock

1500 रुपये की बचत से कैसे बनें लखपती?
अगर आप हर महीने 1500 रुपये जमा करते हैं, तो 5 साल (60 महीने) में आपकी कुल जमा राशि 90,000 रुपये होगी। 6.7% की ब्याज दर पर, आपको इस अवधि में लगभग 17,050 रुपये का ब्याज मिलेगा। यानी, 5 साल बाद आपको कुल 1,07,050 रुपये प्राप्त होंगे।

विज्ञापन
post office recurring deposit scheme benefits know in hindi
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : Adobe Stock

अगर आप इस स्कीम को 10 साल तक बढ़ाते हैं और हर महीने 1500 रुपये जमा करते रहते हैं, तो आपकी कुल जमा राशि 1,80,000 रुपये होगी। इस पर 6.7% ब्याज दर से आपको लगभग 76,283 रुपये का ब्याज मिलेगा, जिसके बाद परिपक्वता पर आपको 2,56,283 रुपये मिलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed