फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WhatsApp: व्हाट्सएप वेब यूज करने वाले सावधान! साइबर सुरक्षा एजेंसी ने जारी किया अलर्ट, भूलकर भी न करें ये गलती

Mon, 29 Jun 2026 08:14 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 29 Jun 2026 08:14 PM IST
सार

Cert In Malware Advisory: भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी सार्ट-इन ने सभी व्हाट्सएप वेब यूज करने वाले लोगों के लिए एक अलर्ट जारी किया है। इसलिए आगर आप भी व्हाट्सएप वेब यूज करते हैं तो आपको आपको ये लेख जरूर पढ़ना चाहिए।

विज्ञापन
WhatsApp Web Cyber Security Alert: CERT-In Warns Against Dangerous Malware File Scam and VBScript Frauds
व्हाट्सऐप वेब सुरक्षा अलर्ट - फोटो : AI

Whatsapp Web Security Alert: आज के समय जो भी लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम करते हैं वो अपनी सहूलियत के लिए डेस्कटॉप पर ही व्हाट्सएप वेब खोल लेता है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी सार्ट-इन (CERT-In) ने इसे लेकर एक गंभीर अलर्ट जारी किया है। जालसाज अब एक नए और शातिर तरीके से लोगों के सिस्टम में खतरनाक वायरस (मालवेयर) भेज रहे हैं।



इस स्कैम की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि यह आपके किसी बहुत करीबी दोस्त, रिश्तेदार या सहकर्मी के हैक हो चुके अकाउंट से आता है, जिससे लोग धोखा खा जाते हैं। इस वायरस के जरिए आपकी बैंकिंग जानकारी और निजी डाटा चोरी हो सकता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि यह पूरा खेल क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

WhatsApp Web Cyber Security Alert: CERT-In Warns Against Dangerous Malware File Scam and VBScript Frauds
जानिए कैसे काम करता है जालसाजों का यह नया तरीका - फोटो : Adobe stock

जानिए कैसे काम करता है जालसाजों का यह नया तरीका
साइबर अपराधी सबसे पहले किसी अनजान माध्यम से आपके किसी परिचित का व्हाट्सऐप अकाउंट पूरी तरह हैक कर लेते हैं। इसके बाद वे उस भरोसेमंद प्रोफाइल का गलत फायदा उठाकर उनकी चैट लिस्ट में मौजूद लोगों को एक संदिग्ध फाइल भेजते हैं, जो आमतौर पर एक स्क्रिप्ट कोडिंग फाइल होती है।

WhatsApp Web Cyber Security Alert: CERT-In Warns Against Dangerous Malware File Scam and VBScript Frauds
अनजाने में फाइल खोलने पर क्या होता है नुकसान? - फोटो : Freepik

अनजाने में फाइल खोलने पर क्या होता है नुकसान?
यह खतरनाक वायरस अक्सर '.vbs' (वीबीस्क्रिप्ट) फॉर्मेट में एक साधारण डॉक्यूमेंट या फोटो के नाम से भेजा जाता है। जैसे ही आप अपने कंप्यूटर पर इस फाइल पर क्लिक करके इसे खोलते हैं, यह बैकग्राउंड में एक छिपे हुए सॉफ्टवेयर की तरह काम करना शुरू कर देता है और आपके लैपटॉप का पूरा कंट्रोल हैकर्स को दे देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
WhatsApp Web Cyber Security Alert: CERT-In Warns Against Dangerous Malware File Scam and VBScript Frauds
पासवर्ड और बैंकिंग डाटा चोरी होने का सबसे बड़ा खतरा - फोटो : FREEPIK

पासवर्ड और बैंकिंग डाटा चोरी होने का सबसे बड़ा खतरा
सिस्टम में वायरस एक्टिव होते ही यह आपके कंप्यूटर में सेव सभी पर्सनल पासवर्ड, सोशल मीडिया अकाउंट्स और बैंक की संवेदनशील डिटेल्स को चुपचाप हैकर्स के सर्वर पर ट्रांसफर कर देता है। इसके बाद जालसाज आपके बैंक खाते को पल भर में खाली कर सकते हैं और साथ ही आपकी निजी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
WhatsApp Web Cyber Security Alert: CERT-In Warns Against Dangerous Malware File Scam and VBScript Frauds
साइबर फ्रॉड से खुद को सुरक्षित रखने के जरूरी उपाय - फोटो : X
साइबर फ्रॉड से खुद को सुरक्षित रखने के जरूरी उपाय
  • व्हाट्सऐप पर किसी भी परिचित के नंबर से भी आई ऐसी फाइल (जिसके अंत में .vbs लिखा हो) को भूलकर भी डाउनलोड न करें। 
  • अगर कोई फाइल संदिग्ध लगे तो तुरंत उस व्यक्ति को नॉर्मल कॉल करके इसकी पुष्टि करें। 
  • अपने कंप्यूटर में एक अच्छा एंटीवायरस जरूर रखें।
  • अगर किसी भी तरह के फ्रॉड का शिकार हो गए हैं तो इसकी शिकायत तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल 1930 पर दर्ज कराएं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed